publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर फिल्टर स्थापित किया गया है। इस पहल से तहसील कार्यालय आने वाले ग्रामीणों, किसानों तथा आमजनों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर में पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत स्थापित किए गए वाटर फिल्टर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में तहसील पहुंचने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इससे न केवल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि आमजन को स्वच्छ जल प्राप्त होने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलेंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री सुरेंद्र पैकरा ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े के जनहितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तहसील परिसर में वाटर फिल्टर की स्थापना से आने वाले सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Trending
- नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर-किसान दुखा राम मरकाम
- केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- अवैध रेत भंडारण का मामले में मिक्सर प्लांट संचालक को नोटिस
- 47 वर्षों का अटूट साथ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल डेका
- संस्कारधानी का हाल! अमृत मिशन में 230 करोड़ खर्च के बाद भी डीजल में रोज फूंक रहे 25 हजार
- बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बनी पुरोचन के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Wednesday, June 10
