Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

    June 9, 2026

    आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
    • आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
    • तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी
    • मोदी युग के 12 वर्ष राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग: मंत्री रामविचार नेताम
    • कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन
    • दिव्यांगजन सशक्तिकरण की मिसाल: ज्ञान सिंह को मिला दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और व्हीलचेयर, प्रशासन की त्वरित पहल से बदली जिंदगी
    • प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम
    • आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

      June 9, 2026

      आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह

      June 9, 2026

      तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

      June 9, 2026

      मोदी युग के 12 वर्ष राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग: मंत्री रामविचार नेताम

      June 9, 2026

      कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

      June 9, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन
    रायपुर

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विद्यार्थियों को विषय चयन, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के विविध अवसरों की दी गई जानकारी
    publicuwatch24.-रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा कल सोमवार को राजीव गांधी ऑडिटोरियम, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, सभापति  नूतन सिंह ठाकुर कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा  कुमार निशांत, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय, ओएसडी  तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विषय चयन, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
    कैबिनेट मंत्री देवांगन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और सही कैरियर मार्गदर्शन की महत्ता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता उन्हें पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राज्य शासन युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा संदर्शिका किताब का विमोचन भी किया गया, जिसमें राज्य स्तर एवं अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन किस प्रकार किया जाता है, उनकी चयन प्रक्रिया क्या है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। उक्त पुस्तकें सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को उपलब्ध कराई गई हैं तथा प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि पुस्तकों में दिए गए विषयों के संबंध में विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को विद्यालय स्तर पर कैरियर काउंसलिंग का आयोजन कर विस्तार से अवगत कराया जाए। कार्यक्रम में विधायक कटघोरा श्री पटेल द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
    कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कोरबा जिले के समस्त हाई स्कूलों से लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कक्षा 12वीं के 450 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता निभाई गई। कलेक्टर श्री दुदावत व पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ए द्वारा 12वीं कक्षा के छात्रों का मार्गदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कलेक्टर द्वारा बच्चों के बीच जाकर उनसे उनके संबंध में जानकारी ली गई तथा यह
    आश्वासन दिया गया कि देश के किसी भी कोने में कोरबा जिले के किसी भी विद्यार्थी को पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा भी अधिकारियों से अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनमें कॉमर्स, गणित एवं विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न प्रमुख रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयुक्त नगर निगम श्री पांडेय कोरबा के परिवेश को कहानी के माध्यम से बताते हुए मोबाइल के लाभ एवं हानियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
    सीईओ नाग द्वारा बच्चों को आगे बढ़ने के अवसरों की जानकारी दी गई। श्री हेमंत जायसवाल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) के क्षेत्र तथा मोबाइल के माध्यम से समय का सदुपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। श्री विशाल राजपूत, जिला चिकित्सालय कोरबा द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावनाओं, उसकी शाखाओं तथा तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्री दीपेश भारती, जिला रोजगार अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। गया। श्री राजीव लिल्हारे, प्रबंधक (तकनीकी), सीपेट कोरबा द्वारा प्लास्टिक के उपयोग एवं विभिन्न तकनीकों के संबंध में जानकारी दी गई। श्री देवेंद्र कंवर, उप संचालक, कृषि विभाग, कोरबा द्वारा कृषि विज्ञान, खाद उत्पादन, मत्स्य पालन, कृषि कार्य तथा मधुमक्खी पालन जैसे रोजगारोन्मुखी कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।
    एम.एम. जोशी, शासकीय महाविद्यालय कटघोरा द्वारा कला संकाय (आर्ट्स) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आर्ट्स के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं होते तथा स्वयं पर किया गया विश्वास ही सफलता की ओर ले जाता है। श्रीमती उपासना पाठक, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल अजगरबहार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। सुश्री तस्कीन, डी.आई.ओ., एन.आई.सी. द्वारा एम.एससी., एम.सी.ए., एम.टेक., सेट इत्यादि पाठ्यक्रमों एवं परीक्षाओं के संबंध में जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से आई.टी. कंपनियों एवं अन्य क्षेत्रों में अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं तथा कौशल विकास किया जा सकता है।
    कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री ताम्रेश्वर उपाध्याय द्वारा सभी अतिथियों एवं अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। दोनों सत्रों में कुल 1047 विद्यार्थी एवं 200 अभिभावकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं विशेषज्ञों के उपयोगी मार्गदर्शन से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

    June 9, 2026

    आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201929

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202024
    Don't Miss
    रायपुर

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

    By Publicuwatch AutherJune 9, 20262

    नैनो उर्वरकों के उपयोग से उर्वरक प्रबंधन हुआ सरल, समय और श्रम की हो रही…

    आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

    June 9, 2026

    मोदी युग के 12 वर्ष राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग: मंत्री रामविचार नेताम

    June 9, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

    June 9, 2026

    आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

    June 9, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202337

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201929
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.