Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

    October 4, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 4, 2026

    ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
    • सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    • ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
    • सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
    • सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश*
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

      October 4, 2026

      सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

      October 4, 2026

      ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’

      October 4, 2026

      सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

      October 4, 2026

      सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

      October 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्यमंत्री साय की पहल से सुपेबेड़ा को मिलेगा स्थायी जल सुरक्षा कवच, 7 करोड़ के एनीकट से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री साय की पहल से सुपेबेड़ा को मिलेगा स्थायी जल सुरक्षा कवच, 7 करोड़ के एनीकट से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 8, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 85
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-गरियाबंद. सुपेबेड़ा सामूहिक जलप्रदाय योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंजूर 7 करोड़ रुपये का एनीकट एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम का काम करेगा. एनीकट के निर्माण से सालभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी और गर्मी के दिनों में भी योजना को तेल नदी से पर्याप्त पानी मिलता रहेगा. इससे न केवल पेयजल आपूर्ति की चिंता दूर होगी, बल्कि क्षेत्र में वाटर लेवल बढ़ने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का भी लाभ मिलेगा.
    एनीकट बनने के बाद जलप्रदाय योजना के इंटेक वेल के आसपास सालभर नमी और जलभराव बना रहेगा. इससे नदी में जल उपलब्धता को लेकर बनी रहने वाली चिंता समाप्त हो जाएगी. सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तावित इस एनीकट के निर्माण से न केवल जलप्रदाय योजना को मजबूती मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर भी रिचार्ज होगा. इसके अलावा कृषि और उद्यानिकी कार्यों के लिए सालभर एक निर्धारित रकबे में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी.
    जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप और प्रभावित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य देशबंधु नायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभोग क्षेत्र के लिए यह योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है. दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया.
    जानिए क्या है सुपेबेड़ा सामूहिक जलप्रदाय योजना
    विगत सात वर्षों से सुपेबेड़ा सामूहिक जलप्रदाय योजना पर काम चल रहा था. आखिरकार वर्ष 2024 में जल जीवन मिशन के तहत 8 करोड़ रुपये की इस योजना को मंजूरी मिली. योजना के तहत तेल नदी के पानी को सुपेबेड़ा में स्थापित किए जा रहे ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर 9 गांवों के 2074 परिवारों को प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया जाना है.
    इसके लिए तेल नदी के तट पर 21 मीटर ऊंचा इंटेक वेल बनाया जा रहा है. यह संरचना सतही जल के साथ-साथ 9 मीटर गहराई तक उपलब्ध नदी के पानी को भी ग्रहण कर सकेगी. इसके बाद हाई पावर पंप के माध्यम से पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, जहां शुद्धिकरण के बाद 75 केएल क्षमता वाले ओवरहेड टैंक में संग्रहित किया जाएगा. वहां से पाइपलाइन के जरिए गांवों तक पेयजल की आपूर्ति होगी. विभाग के अनुसार योजना का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इस वर्ष के अंत तक जल आपूर्ति शुरू होने की संभावना है.
    एनिकट बनाएगा सपोर्ट सिस्टम
    अधिकारियों के अनुसार जलप्रदाय योजना का डिजाइन तेल नदी की प्रकृति और सिंचाई विभाग के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया था. हालांकि धरातल पर काम शुरू होने के बाद यह सामने आया कि लगभग छह माह तक बहने वाली तेल नदी में दो माह तक ही पर्याप्त अंडरग्राउंड वाटर रहता है, जबकि शेष चार माह नदी का अधिकांश हिस्सा सूखी रेत में तब्दील हो जाता है. ऐसे में सालभर तेल नदी के सहारे इस महत्वपूर्ण जलप्रदाय योजना से पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था. इंटेक वेल के आसपास लगातार जलभराव बनाए रखने की आवश्यकता महसूस हुई. करीब दो वर्ष पहले 2 करोड़ रुपये की लागत से एक वॉल का निर्माण किया गया था, लेकिन वह अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका. इसके बाद सिंचाई विभाग ने स्थायी समाधान के रूप में एनीकट निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया.

    300 मीटर लंबा और 3 मीटर ऊंचा होगा एनीकट
    ईई सिंचाई गरियाबंद एस.के. बर्मन ने बताया कि प्रस्तावित एनीकट लगभग 300 मीटर लंबा और अधिकतम 3 मीटर ऊंचा होगा. इसका निर्माण डायफ्राम वॉल तकनीक से किया जाएगा. इससे क्षेत्र का वाटर लेवल रिचार्ज होगा और भविष्य में रबी व खरीफ सीजन के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों के लिए किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी.

    वहीं ईई पीएचई गरियाबंद विप्लव ध्रीतलहरे ने कहा कि एनीकट बनने के बाद जल आपूर्ति बाधित होने की आशंका नहीं रहेगी. साथ ही भविष्य में अन्य प्रभावित गांवों तक भी जलप्रदाय योजना के विस्तार में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बोड़तरा सेवा सेतु शिविर मे एक छत पर मिली अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ

    October 4, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एमसीबी में बुजुर्गों का सम्मान, मेगा स्वास्थ्य शिविर में बांटे गए सहायक उपकरण

    October 4, 2026

    ’कहानी सेवा की’ : ’सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो’

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201970

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

    By Publicuwatch AutherOctober 4, 20260

    ’माड़पाल सेवा सेतु शिविर में सभी 310 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला…

    सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 4, 2026

    ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’

    October 4, 2026

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    October 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’

    October 4, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 4, 2026

    ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’

    October 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201970

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.