publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश बंद फल दुकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बंद फल दुकान के भीतर मिली लाश
दरअसल, अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो कि पेशे से ऑटो चालक था।
पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Trending
- केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर
- महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान
- टिकट महंगी हुई नंदनवन जू और जंगल सफारी की
- उरला मैटल पार्क में फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल
- सुशासन तिहार 2026 : बैगा बहुल दूरस्थ वनांचल आमाडोब तक पहुंचा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों के खिले चेहरे
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना” बनी वरदान
- राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल डेका ने
Saturday, May 30
