Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    May 1, 2026

    शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

    May 1, 2026

    धमतरी बना ग्रामीण विकास का मॉडल: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद नंबर-1, कई पंचायतें A+ श्रेणी में

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि
    • धमतरी बना ग्रामीण विकास का मॉडल: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद नंबर-1, कई पंचायतें A+ श्रेणी में
    • सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर
    • ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ
    • समाधान समारोह 2026: देशभर में न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने की बड़ी पहल, लाखों मामलों के त्वरित निपटारे का लक्ष्य
    • नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स और विश्वस्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी पर चर्चा, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सीईओ ने प्रधान सचिव से की मुलाकात
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद विकास की नई शुरुआत : बंदूकों की गूंज थमी, गोगुण्डा में ‘हरा सोना’ की खरीदी शुरू…. अब मनोरंजन कक्ष में गूंजेंगे गीत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

      May 1, 2026

      शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

      May 1, 2026

      धमतरी बना ग्रामीण विकास का मॉडल: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद नंबर-1, कई पंचायतें A+ श्रेणी में

      May 1, 2026

      सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर

      May 1, 2026

      ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

      May 1, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » नक्सलवाद के खात्मे के बाद विकास की नई शुरुआत : बंदूकों की गूंज थमी, गोगुण्डा में ‘हरा सोना’ की खरीदी शुरू…. अब मनोरंजन कक्ष में गूंजेंगे गीत
    बस्तर

    नक्सलवाद के खात्मे के बाद विकास की नई शुरुआत : बंदूकों की गूंज थमी, गोगुण्डा में ‘हरा सोना’ की खरीदी शुरू…. अब मनोरंजन कक्ष में गूंजेंगे गीत

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 1, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड का अंतिम छोर, जहां कभी नक्सलियों की समानांतर सत्ता चलती थी, वहां अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहाड़ियों के बीच बसी गोगुण्डा पंचायत और आश्रित गांव मीचिगुड़ा में शासन की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा यहां लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिससे दशकों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे 1642 ग्रामीणों के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
    बुनियादी सुविधाओं के साथ मनोरंजन का नया केंद्र
    प्रशासन की इस पहल में मानवीय संवेदनाओं का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है। कलेक्टर अमित कुमार और जिला सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में यहां केवल ईंट-पत्थरों के भवन ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की खुशियों के केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। पंचायत में पीडीएस भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी के साथ-साथ एक अत्याधुनिक मनोरंजन कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। नवाचार के तहत यहां बड़ी स्क्रीन वाली टीवी लगाई जाएगी, जहां ग्रामीण पहली बार सामूहिक रूप से फिल्में, क्रिकेट मैच और समाचार देख सकेंगे और देश दुनिया से की ख़बरों से जुड़ेंगे, जो उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन को एक नई दिशा देगी।
    आजादी के बाद पहली बार शुरू हुई तेंदूपत्ता खरीदी
    आर्थिक मोर्चे पर गोगुण्डा ने इतिहास रच दिया है। डीएफओ अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में आजादी के बाद पहली बार इस पंचायत में तेंदुपत्ता की खरीदी 27 अप्रैल से शुरू हो गई है। पूर्व सरपंच माड़वी देवा भावुक होकर बताते हैं कि पहले डर के साये में जीना पड़ता था, लेकिन अब ग्रामीण निडर होकर फड़ तक पहुंच रहे हैं। करीब 200 कार्डधारी परिवारों के लिए यह न केवल आजीविका का साधन बना है, बल्कि इसने वर्षों के अलगाव को भी समाप्त कर दिया है। ग्रामीण अब अपने पसीने की कमाई का उचित दाम पाकर स्वावलंबी बन रहे हैं।
    महिला सशक्तिकरण की भी बदली तस्वीर
    इस बदलाव में ‘महिला सशक्तिकरण’ की तस्वीर भी बेहद सुखद है। फड़ मुंशी के रूप में मुचाकी गंगी की नियुक्ति ने यह संदेश दिया है कि बस्तर की महिलाएं अब नेतृत्व करने को तैयार हैं। मुचाकी देवे और हेमला मंगला जैसी कई ग्रामीण महिलाएं खुश हैं कि उन्हें घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। गांव में महज दो महीने पहले पहुंची बिजली ने उनके अंधेरे जीवन को रौशन कर दिया है। अब यहां के ग्रामीण केवल महुआ और इमली पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि शासन की योजनाओं से जुड़कर मुख्यधारा का हिस्सा बन रहे हैं।
    सुदूर इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है – कलेक्टर
    कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य गोगुण्डा जैसे सुदूर क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शासन के निर्देशानुसार यहां बुनियादी ढांचे के साथ-साथ ग्रामीणों के सामाजिक उत्थान के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार यहां तेंदुपत्ता खरीदी का प्रारंभ होना और मनोरंजन कक्ष जैसा नवाचार, स्थानीय लोगों के प्रशासन पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं सुगमता से पहुंचे।
    कनेक्टिविटी और निर्माण कार्यों ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन के प्रति पैदा किया विश्वास
    गोगुण्डा का यह कायाकल्प बस्तर में बदलते हालातों की जीवंत मिसाल है। जहां पहले सड़कें कटी थीं और बिजली का नामोनिशान नहीं था, वहां अब कनेक्टिविटी और निर्माण कार्यों की गति ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन के प्रति गहरा विश्वास पैदा किया है। विकास की इस बयार ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो घोर नक्सल प्रभावित इलाकों को भी खुशहाली और शांति के टापू में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते ग्रामीणों की मुस्कान इस सफलता की सबसे बड़ी गवाही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मोबाइल पाकर मालिकों के खिले चेहरे : ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान चलाकर लौटाए गए 141 गुम मोबाइल

    May 1, 2026

    बंदूक छोड़ स्टार्टअप की राह पर युवा, बस्तर यूनिवर्सिटी में इनोवेशन महाकुंभ का आयोजन, हजारों युवाओं को विशेषज्ञ देंगे आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण

    April 30, 2026

    बस्तर में 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”

    April 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    रायपुर

    बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    By Publicuwatch AutherMay 1, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर…

    शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

    May 1, 2026

    धमतरी बना ग्रामीण विकास का मॉडल: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद नंबर-1, कई पंचायतें A+ श्रेणी में

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर

    May 1, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    May 1, 2026

    शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

    May 1, 2026

    धमतरी बना ग्रामीण विकास का मॉडल: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद नंबर-1, कई पंचायतें A+ श्रेणी में

    May 1, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.