publicuwatch24.-भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी जुआ के फड़ को संचालित करने वाले का पार्टनर है। इन सभी के पास से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये नकद मिले। इसके अलावा 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से संचालित हो रहा था जुआं बताया जा रहा है कि यह जुएं का फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसमें कुछ पहुंचवालों का संरक्षण भी था। पुलिस ने सूचना मिलते ही रेड मारने की कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में विक्की साहनी (34) निवासी मल्हा पारा सुपेला, विनय (36) निवासी सेक्टर 7 भिलाई, हिमांचल दास (56) निवासी आदर्श नगर दुर्ग, शैलेन्द्र यादव (30) निवासी गया नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर (26) निवासी रूआबांधा भिलाई, सतीश गुर्दे (48) निवासी कोसा नगर सुपेला, विज्जू जैन (50) निवासी अहिवारा, किशन साहू (46) निवासी बजरंग नगर रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा सोनू कुमार साव (21) निवासी राम नगर सुपेला, जशवंत साहू (26) निवासी खोरपा अभनपुर, लक्की साहू (28) निवासी बेदरी थाना राखी, जुलेश लाल (44) निवासी शंकर नगर दुर्ग, हीरा सिंह (30) निवासी सुपेला, मोहम्मद अरशद अंसारी (27) निवासी कैंप 2 छावनी और दिनेश साव (41) निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला को भी गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- रूचि नहीं लेने पर निरस्त होगी आवास स्वीकृति, निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख
- नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घर में जा घुसी SDM की गाड़ी, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल
- रायपुर BJYM में नई टीम का ऐलान, अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने घोषित किए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी
- दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- भिलाई में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
- सांभर का शिकार कर पकाया मांस, वन विभाग ने 5 आरोपियों को दबोचा
- बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
- इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 20 हजार की मांग
Saturday, April 18
