publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से जनगणना 2027 में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जनगणना का कार्य किया जाना है। जनगणना केवल गिनती नहीं, बल्कि देश के भविष्य की नींव है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शासन की योजनाएं, स्कूल, अस्पताल, सड़क, राशन तथा पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं तय होती है।
कलेक्टर क्षीरसागर ने जिले के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जब जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचे तो परिवार के प्रत्येक सदस्य की उम्र, शिक्षा, व्यवसाय आदि की सही और पूरी जानकारी निर्भीक होकर दें। जनगणना का किसी भी नागरिकता, कर या कानूनी कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है, इससे जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहती है। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गई। जनगणना के दौरान घर के सभी सदस्य विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गणना से छूटने न पाए, इस कार्य में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया में इस बार डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, स्वयं मोबाइल ऐप से जानकारी भरें और उसका लाभ उठाएं। 16 अप्रैल से 30 अपै्रल तक जनगणना निदेशालय के वेब पोर्टल
https://se.census.gov.in/
में अपनी जानकारी स्वयं दे सकते हैं। जानकारी अपलोड करने के बाद 12 अंकों वाला एसई आईडी को सुरक्षित रखें, ताकि गणनाकर्मी के आने पर उसे साझा करें। आपके द्वारा दी गई सटीक जानकारी से गांव और जिले के विकास तय होगा।
Trending
- गंगाजल पिलाकर लगाया तिलक, घर वापसी के बाद दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
- कांग्रेस की दिल्ली में बैठक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- SIR का जब एक बार विरोध हो चुका है, तब फिर क्यों विरोध?
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
- सिंगापुर प्रवास का पहला दिन- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
- चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
Monday, October 5
