Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

    May 2, 2026

    विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी
    • विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…
    • विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
    • सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
    • सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
    • दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
    • 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

      May 2, 2026

      विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

      May 2, 2026

      विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

      May 2, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बेमेतरा: ‘कृषक उन्नति योजना’ से किसानों की होली हुई सुनहरी; 1.54 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 631 करोड़ रुपये
    दुर्ग

    बेमेतरा: ‘कृषक उन्नति योजना’ से किसानों की होली हुई सुनहरी; 1.54 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 631 करोड़ रुपये

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMarch 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा- होली से पहले खातों में पहुंची राशि

    राज्यभर में 10,324 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण

    Publicuwatch24.com-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के उपरांत आज ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के बैंक खातों में अंतरित किया गया। होली पर्व से पूर्व राशि मिलने से जिले के किसानों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है।
    राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना अंतर्गत राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया गया, जिनमें बेमेतरा जिला भी वर्चुअली जुड़ा रहा।
    बेमेतरा जिले में 631.30 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण
    जिले के 1 लाख 54 हजार 995 अन्नदाता किसानों को कुल 631 करोड़ 30 लाख रुपये की आदान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। वर्ष 2025-26 में जिले की 102 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 129 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1,54,995 किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से लगभग 86 लाख 44 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई। समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान पूर्व में ही किसानों को किया जा चुका है।
    आज कृषि उन्नति योजना के तहत सामान्य धान पर 731 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान पर 711 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। इस प्रकार राज्य शासन द्वारा धान का कुल भुगतान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सुनिश्चित किया गया। प्रदेश स्तर पर 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
    टाउन हॉल, बेमेतरा में हुआ वृहद किसान सम्मेलन
    जिला मुख्यालय बेमेतरा में कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हेमलता पदमाकर सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    जिले के अन्य विकासखंडों में कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित हुए
    बेमेतरा – टाउन हॉल
    साजा – ग्राम सुवरताल
    नवागढ़ – मंगल भवन
    बेरला – सामुदायिक भवन
    सभी स्थलों पर राशि अंतरण का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
    विधायक दीपेश साहू का संबोधन : “यह किसानों के परिश्रम का सम्मान”
    विधायक दीपेश साहू ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि बेमेतरा कृषि प्रधान जिला है और यहां का किसान मेहनती, जागरूक एवं प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से किया गया वादा निभाते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की है।
    उन्होंने कहा कि 631 करोड़ 30 लाख रुपये की यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम का सम्मान है। इससे आगामी फसल के लिए बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायता मिलेगी।
    विधायक साहू ने बताया कि किसानों की मांग पर लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से अमोरा बैराज निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही 6 नए विद्युत सब-स्टेशनों की स्वीकृति से किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी।
    जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार
    नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय ले रही है। समय पर भुगतान से किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
    जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों के साथ-साथ स्थानीय बाजारों में भी आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी।
    योजना का उद्देश्य: कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना
    छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। वर्षा आधारित खेती, लागत में वृद्धि एवं मौसमीय अनिश्चितता के कारण किसानों की आय प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कृषि उन्नति योजना प्रारंभ की है, ताकि किसान उन्नत बीज, उर्वरक, यांत्रिकीकरण एवं आधुनिक तकनीक में निवेश कर सकें और कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सके।
    किसानों ने कहा – “सरकार ने अपना वादा ईमानदारी से पूरा किया”
    होली पर्व से पूर्व अंतर राशि प्राप्त होने पर किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
    ग्राम सिरवाबांधा के किसान चैतराम ने कहा कि उन्हें इस वर्ष धान की अंतर राशि के रूप में लगभग 6 लाख 42 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों की शिक्षा एवं आगामी कृषि कार्यों में करेंगे।
    ग्राम पड़कीडीह के किसान मेहतरू ने बताया उन्हें लगभग 45 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। त्योहार से पूर्व राशि मिलने से परिवार के साथ होली मनाने में सुविधा होगी और खेती-किसानी के कार्यों में भी सहायता मिलेगी। किसानों ने कहा कि समय पर भुगतान से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और खेती के लिए आवश्यक निवेश करने में आसानी होगी।
    उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम
    टाउन हॉल सहित जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। किसानों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी किसानों के हित में ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से बेमेतरा जिले में किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर पहुंची ED की टीम, भारतमाला परियोजना से जुड़ा है मामला

    April 30, 2026

    आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, महिला गिरफ्तार

    April 25, 2026

    अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

    By Publicuwatch AutherMay 2, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में भारत की जनगणना 2027श् के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों…

    विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026

    विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

    May 2, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

    May 2, 2026

    विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.