publicuwatch24.-दुर्ग। राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के खातों में फर्जी मृत्यु का दावा कर करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस फर्जीवाड़ा में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। दअरसल, HDFC बैंक के बोकारो झारखंड के प्रबंधक ने दुर्ग के पाटन थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था की राष्ट्रीय पेंशन योजना से संबंधित खातों में फर्जी मृत्यु का दावा प्रस्तुत कर लगभग एक करोड़ 19 लाख रुपये की राशि फर्जी तरीके से निकाली ली गई है। इसके बाद जब दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू कि तो पता चला कि संबंधित व्यक्ति जीवित पाए गए। यानी कि जीवित व्यक्तियों को कागजों में मृत दर्शाया गया और फिर फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकाली गई।
तो वहीं राजेश कन्नौजिया नामक व्यक्ति दुर्ग में एक ऑनलाइन सेवा केंद्र को संचालित करता है। उसके द्वारा ग्राहकों से आधार, पैन कार्ड, बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दावा प्रस्तुत किया जाता था। इनमें ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारी होते थे। इन दावों में पते असामान्य, अमान्य QR कोड, बैंक खातों के लेन-देन में अनियमितता पाई गई। इस प्रकरण में HDFC लाइफ के पूर्व कर्मचारी राजेश ठाकुर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर जाली दस्तावेज अपलोड किया जाता था। उसके द्वारा गलत सत्यापन किया जाता था।
Trending
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी
- विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…
- विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
- सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
- सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
- दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
- 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
Saturday, May 2
