publicuwatch24.-दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर प्रकरण में जब्त सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
दरअसल, कुछ साल पहले दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में करीब 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त कर आरक्षक विवेचक मोनीका गुप्ता की अभिरक्षा में रखवाई गई थी. लेकिन कुछ समय बाद यह ज्वेलरी गायब पाई गई. जांच के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता पर गया. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की गई. तो यह स्पष्ट हुआ कि सोने के जेवरों का गबन मोनिका गुप्ता ने ही किया था.
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि मोनिका गुप्ता पहले भी विवादों में रह चुकी है. पुलिस विभाग ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था.
Trending
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी
- विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…
- विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
- सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
- सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
- दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
- 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
Saturday, May 2
