publicuwatch24.-बस्तर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नगरनार पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 4.667 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनपुंजी मंडी नाका, एनएच-63 के पास एक महिला अपने पास गांजा रखकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताए गए हुलिए की महिला सड़क किनारे नीले रंग का बैग लिए खड़ी मिली।
पुलिस टीम को देखकर महिला घबरा गई और भागने का प्रयास किया, जिसे महिला स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुमन पाल (40) बताया। ये उत्तरप्रदेश कानपुर के संजय गांधी नगर की रहने वाली है। तलाशी के दौरान महिला के बैग से दो पैकेट में भरा कुल 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 1 हजार रुपए नगद भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 44 हजार 350 रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
Trending
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Thursday, June 25
