publicuwatch24.-जशपुर। मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक हाई लेवल बैठक चली, जिसमें सभी मंत्री और संगठन के नेता मौजूद रहे। इस बैठक को लेकर सीएम साय ने कहा, कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी। पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हुए। 12 साल विश्वास के, विकास के, 12 साल बेमिसाल ऐसे कई तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं, जिसमें सभी विधायक, मंत्रियों को भी काम दिया गया है, जिसकी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने दौरे को लेकर कहा, आज जशपुर का प्रवास है। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होंगे। रात्रि विश्रााम गृह ग्राम बगिया में करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का क्या हश्र होता है सब जानते हैं। कांग्रेस का बंटाधार ही होता है। अपनी कथनी और करनी के कारण कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। आपस में मनमुटाव है, सर फुटव्वल की स्थिति है, ये कांग्रेस का दिखावा है।
Trending
- शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल
- 21 वर्षों बाद फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा
- सुकमा जिला अस्पताल ने बचाई दो माताओं की जान
- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
Monday, August 10
