publicuwatch24.-कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची है।
जेसीबी एवं अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके। गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Trending
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Thursday, June 25
