publicuwatch24.–बेमेतरा. जिले में सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में भारी अनियमितता का मामला उजागर हुआ है. जांच में करोड़ों रुपये के धान के गायब होने की पुष्टि हुई है. गंभीर लापरवाही के चलते संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. वहीं जांच दल ने मामले में कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया है. दरअसल, सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में पिछले वर्ष विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 65 हजार क्विंटल धान लाकर संग्रहित किया गया था. लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच में मौके पर केवल 11 हजार क्विंटल के आसपास धान ही पाया गया. करीब 53 हजार क्विंटल धान कम मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है. इस मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है. यह कार्रवाई खाद्य, सहकारिता, मंडी इत्यादि की संयुक्त टीम ने की है. खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 53,639 क्विंटल धान कम पाया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. खाद्य विभाग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रिकॉर्ड के अनुसार केंद्रों पर 65,287 क्विंटल धान होना चाहिए था, लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान केवल 11,648 क्विंटल धान ही उपलब्ध मिला है.
Trending
- आमाकोना (शंकरगढ़) व चंपानगर (कुसमी) में लगे स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर,मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मौके पर मिला प्राथमिक उपचार
- माँ दंतेश्वरी की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेसी बताएं जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर दौरा : मुरिया दरबार में होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- लखपति दीदी योजना से सुनीता बनीं आत्मनिर्भर, फैंसी स्टोर और पशुपालन से बढ़ाई आय
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में नुआखाई जुहार पर सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित
- कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में सरगुजा संभाग की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Friday, October 23
