Publicuwatch24.com-रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को एक नया इतिहास रचेगा, जब वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थी एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे। सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 20 हज़ार युवा वंदे मातरम् गायन करेंगे। इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी । साथ ही देशभक्ति गीत पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन ने बताया कि रायपुर भारत देश का पहला लोकसभा क्षेत्र है, जहाँ एक साथ-एक ही समय पर 5 लाख युवाओं द्वारा वंदे मातरम् का गान किया जाएगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल- कॉलेजों में वंदे मातरम् गीत का देश की आजादी में योगदान विषय पर स्थानीय विद्यार्थी द्वारा वाचन किया जाएगा। साथ ही सभी स्कूल और कॉलेजों में वंदे मातरम् के हिंदी अर्थ की कॉपी भी विद्यार्थियों को दिए जाएँगे।
बैठक में सांसद अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम गीत का रायपुर का यह आयोजन इतिहास रचेगा। वंदे मातरम विद्यार्थियों में देशभक्ति का भाव जागृत करने में आज भी प्रासंगिक है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष वी के गोयल, पंडित रविशंकर विवि के कुलसचिव एसके पटेल, कुलसचिव तकनीकी विवि के कुलसचिव दिनेश सिन्हा, आयुष विवि के कुलसचिव, एडिशनल डायरेक्टर एविएशन सूरज कुमार साहू, डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ ए एस कन्नौजे, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम मनोज पांडेय मौजूद थे।
इनके अलावा एनसीसी से स्क्वाड्रन लीडर एम जोरार, जिला स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एम मिंज, एनटीपीसी के डीजीएम कम्युनिकेशन सहदेव सेठी, डॉ लुकेश्वर सिंह गजपाल, प्रोग्राम कोआर्डिनेशन एनएसएस रायपुर, मृत्युंजय शुक्ला सचिव स्काउड गाइड, प्रवेश जोशी जिला खेल अधिकारी, श्रीकांत चितले कृषि विवि, लक्ष्मी सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय माना उपस्थित थे।
Trending
- रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय
- किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 154 मामलों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए, राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा केस
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
Wednesday, October 28
