Publicuwatch24.com-रायपुर। वाट्सएप ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों के भिड़ंत पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने इसे कांग्रेस के विभाजन का संकेत बताते हुए कहा कि एक तरफ टीएस बाबा, एक तरफ बघेल और एक तरफ चरण दास महंत हैं। कांग्रेस कई गुटों में बंटी है। ये कब क्या बोल दें, कोई ठिकाना नहीं है। न जाने अभी 3 साल में और क्या-क्या बोलेंगे।
वहीं ‘जी राम जी’ (मनरेगा) को लेकर कांग्रेस के चरणबद्ध प्रदर्शन पर पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मनरेगा का केवल नाम परिवर्तन हुआ है। जितना काम पहले आता था, उससे सवा गुना काम ज्यादा मिला रहा है। महात्मा गांधी ने प्राण छोड़ते समय भी ‘हे राम’ कहा था। विरोध करने वाले राम को नहीं मान रहे तो गांधी को क्या मानेंगे?
भाजपा विधायक ने ‘जी राम जी’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं हैं। जो “ठल्हा” घूमते रहते हैं, वो ऐसे बाते करते हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
वहीं साय सरकार के मंत्रियों के ओएसडी को हटाए जाने को कांग्रेस द्वारा पैसों की लड़ाई बताए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जो काम ठीक नहीं करेगा, सरकार के काम पर लापवाही करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। हमारे 2 साल में कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया। लेकिन पिछले 5 साल 3500 सौ करोड़ का शराब घोटाला हुआ। कहीं भी भ्रष्टाचार का है, तो शिकायत करे, कार्रवाई होगी।
Trending
- रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाएं अपना दायित्व : मुख्यमंत्री साय
- किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 154 मामलों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए, राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा केस
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
Wednesday, October 28
