
publicuwatch24.-दुर्ग। दुर्ग जिले में हत्या, डकैती, अवैध वसूली जैसे दर्जनों संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश संजय बिहारी को कलेक्टर ने जिला बदर कर दिया है। उसके खिलाफ अकेले मोहन नगर थाने में अलग-अलग 13 मामले दर्ज हैं। संजय सिंह राजपूत उर्फ संजय बिहारी (40) दीपक नगर दुर्ग में रहता है। यह शख्स आदतन बदमाश है। इसने साल 1994 से अपराध की दुनिया में कदम रखा। हथियार के बल पर लोगों को डराना, उनसे वसूली करना और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना इसका पेशा बन गया। पुलिस ने जितनी बार इसके खिलाफ कार्रवाई की, इसके अपराध बढ़ते गए। Also Read – बीजेपी नेता और उनके बेटे पर हमला, रेत माफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज Advertisement इसके बाद संजय बिहारी ने अवैध शराब बिक्री के धंधे में कदम रखा। धीरे से अवैध शराब बेचने के लिए बार का लाइसेंस लेकर मालवीय नगर दुर्ग में फोर सीजन नाम से बार खोला और फिर मध्य प्रदेश में शराब का ठेका लेना शुरू किया। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, या तो इसने उस पर जानलेवा हमला किया या फिर जान से मार दिया। अपने साथ गुंडे-बदमाशों की फौज तैयार की। उसके बल पर अवैध वसूली शुरू कर दी। जमीन दलाली करना शुरू कर दिया। लोगों की जमीन को कम पैसे में हड़पना शुरू कर दिया। हालत ये रही कि अकेले मोहन नगर थाने में उसके खिलाफ 13 अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।