
publicuwatch24.-भिलाई। दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर सत्येंद्र ज्ञानी की माताजी श्रीमती इंदिरा देवी ज्ञानचंदानी के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान व त्वचा दान कर परिवार ने समाज को सकारात्मक सन्देश दिया। श्रीमती इंदिरा देवी ज्ञानचंदानी के निधन के पश्चात पति धनराज ज्ञानचंदानी ,पुत्र डॉ सत्येंद्र ज्ञानी ,कुमार ज्ञानी, बहु डॉ कृतिका ज्ञानी,राधिका ज्ञानी ने नेत्रदान व त्वचा दान का निर्णय ले नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को प्रक्रिया हेतु जानकारी दी।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे,नेत्र सहायक विवेक कसार ने पल्स हॉस्पिटल पहुँच कॉर्निया कलेक्ट किये। सेक्टर 9 जेएलएन हॉस्पिटल के डॉ उदय कुमार,डॉ अनिरुद्ध मेने,डॉ राहुल सिंगर, सुनीता,संध्या,रश्मि बाला मसीह,मोहम्मद कमर,हेमिन ने त्वचा एकत्र की।