
publicuwatch24.-बालोद। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, और मध्यप्रदेश की तरह ही अब छत्तीसगढ़ में भी निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से गिराने की परंपरा अधिकारियों की मौजूदगी में प्रारंभ हो गई है। कानून व्यवस्था संभालने वाले अब भीड़ के समक्ष मूकदर्शक और बेबस होते जा रहे है। लोग कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले रहे है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लेकिन प्रशासन मामलों को हिंसक होने तक चुप्पी साधे रहती है। ऐसी ही घटना इन दिनों बालोद तहसील के ग्राम मुजगहन में एक मुस्लिम के निर्माणाधीन घर को धाराशाही करने की प्रकाश में आयी है। तीन महीनों से चल रहे निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन को पोकलैंड से थानेदार और तहसीलदार की मौजूदगी में पटवारी द्वारा नाप किए एवं कब्जा एवं दस्तावेज होने के बावजूद धाराशायी कर दिया गया।