
K.W.N.S.-महासमुंद। जिले में टाटा इंडिका कार से गांजा परिवहन करते दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल ओड़िसा के रास्ते नेशनल हाईवे 353 एवं 53 से महासमुंद जिलें से होकर जाने वाले अवैध गांजा के परिवहन की सूचना मिली। और मुखबिर ने बताया कि बरगढ़ ओडिशा से एक संफेद रंग की टाटा इंडिका कार में अवैध गांजा का परिवहन किया जाने वाला है। जिस पर सायबर सेल की टीम और थाना सिंघोड़ा ने NH 53 रेहतीखोल के पास चेकिंग शुरू किया।
तभी टाटा इंडिका कार क्रमांक CG 04 HA 2686 नेशनल हाईवें 53 में बरगढ़ ओडिशा से महासमुंद आते हुये दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर रोकवाया गया है। तलाशी के दौरान कार के पिछे डिक्की से 25 पैकेट गांजा जब्त की गई है। जब्त की गई गांजे की कीमत 5,00,000/- रूपये है।
गिरफ्तार आरोपी राजेश साहू पिता दिनेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम अहिलदा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार, राजाराम साहू पिता बिरन साहू उम्र 27 वर्ष सा. मेकरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का होना बताया।