
K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

एस भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री को उनके आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके रायपुर निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री कवासी लखमा ने अपने पुत्र हरीश लखमा के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरीश देवांगन,अध्यक्ष खनिज विकास निगम, महाधिवक्ता सतीश वर्मा और रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।