
K.W.N.S.-कोरिया। लिफ्ट मांगने के बहाने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को बैकुंठपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बैकुंठपुर-खड़गवां मुख्य मार्ग मे लूट की घटना को अंजाम दिए थे। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाने में की थी। वही शिकायत के चंद घंटों मे पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया। वही लुटे गए नगदी और सामान 118000/- की संपत्ति बरामद की गई है।
बता दें कि एसपी के निर्देश पर पुलिस शिकायत प[पर त्वरित कार्रवाई कर रही है, साथ ही संवेदनशील इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चाकूबाज और कई गंभीर मामलों में संलिप्त आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा रही है।