
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो और सभी बच्चे रहें स्वस्थ और खुशहाल।
भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हलषष्ठी या ललई छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस साल हरछठ व्रत 17 अगस्त बुधवार यानी आज है। इस त्योहार को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े बाई बलराज के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने से संतान की आयु, आरोग्य में वृद्धि होती है। हलषष्ठी व्रत के दिन श्री बलराम जी के साथ ही भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय जी, नंदी और सिंह की पूजा का विशेष महत्व होता है।