
K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष बदलने की चर्चाओं के बीच प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बुधवार को यहां पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में पुरंदेश्वरी ने साफ तौर पर कह दिया कि नेता प्रतिपक्ष बदला जाएगा। धरमलाल कौशिक की जगह कौन नेता प्रतिपक्ष होगा, यह विधायक दल की बैठक में तय होगा। विधायक दल की बैठक थोड़ी देर बाद शुरू होगी। चर्चा के दौरान चंदेल, और शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, ललित जैसिंघ भी थे।