
publicuwatch24.com, अंबिकापुर। अंबिकापुर से मैनपाट जाते हुए कंठी में एक जगह दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवारों पर मंत्री अमरजीत भगत की नज़र पड़ी. मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल काफिला रुकवाया और वस्तुस्थिति जानने उतर पड़े. घायलों की हालत देख कलेक्टर को फोन कर सहायता उपलब्ध कराने को कहा. यही नहीं सहायता पहुंचने तक मौके पर अमरजीत भगत खड़े रहे ।
गौरतलब है कि आज से मैनपाट महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसमें शामिल होने मंत्री भगत मैनपाट जा रहे थे. रास्ते में घायल मिले बाइक सवारों को उन्होंने जिला प्रशासन की मदद से इलाज के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल भिजवाया. पहले भी ऐसे वाकिये हो चुके हैं जब मंत्री ने अपने काफिले की ही गाड़ी से घायलों को हॉस्पिटल तक पहुंचने का काम किया था ।