
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। बीते चार दिनों से लापता रायपुर निवासी युवा व्यवसायी पीयूष झा आखिकार मिल गए हैं. पीयूष झा नारायणपुर के जिला अस्पताल में घायल अवस्था मिले. पीयूष दंतेवाड़ा से रायपुर की ओर से निकलने के बाद लापता हो गए थे. पीयूष के मिलने की खबर की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की. पुलिस के मुताबिक पीयूष की पसली टूटी है. अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
पीयूष झा के दंतेवाड़ा से गायब होकर नाटकीय ढंग से नारायणपुर में चोटिल हालात में. सभी जगह उसकी गाड़ी नम्बर और टोल नाके पर लगे कैमरे की मदद ली जा रही थी ।
दंतेवाड़ा टीआई सौरभ सिंह ने जानकारी दी कि नारायणपुर टीआई से सम्पर्क कर पीयूष झा के बारे में जानकारी ली गई है. मगर अब तक उसने कुछ भी दंतेवाड़ा से कैसे और किस तरह इस हालत में नारायणपुर पहुँचा इसकी कोई जानकारी नही दी है. जब पूछताछ होगी तभी सारे मामले की जानकारी मिल सकेगी ।