
publicuwatch24.com,सुकमा। कोबरा बटालियन के एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है. मौके पर ही जवान की मौत हो
गई ।
जानकारी के मुताबिक, जवान हरजीत सिंह चिंतागुफा थाना में पदस्थ था. बटालियन के जवान जंगल में ऑपरेशन के लिए निकले थे. अचानक उन्होंने रायफल से खुद को गोली मार ली. जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई. मृतक जवान पंजाब लुधियाना का रहने वाला है. मामले की एसपी सुकमा केएल ध्रुव ने पुष्टि की है ।
आखिर जवान ने ये आत्मघाटी कदम क्यों उठाया, पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।