
publicuwatch24.com, बेमेतरा। जिले मे चालू धान खरीदी सीजन के दौरान 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 113 धान उपार्जन केन्द्रों मे अब तक 04 लाख 26 हजार 863 मीट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया गया। किसानों से धान खरीदी शासकीय अवकाश को छोंड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक होगी। धान खरीदी इस माह 31 जनवरी 2021 तक चलेगी।