रायपुर। प्रदेशभर में कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सेवा में कांग्रेस पार्टी सदैव आगे रही है, त्याग और बलिदान हमारी विचारधारा रही है, शांति सद्भाव और भाईचारा हमारी परंपरा है। आज स्थापना दिवस पर हम अपने विचार धारण परंपरा को कायम रखने की शपथ लेते हैं और सेवा में सदैव तत्पर रहें।