Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026

    बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
    • बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
    • कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
    • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
    • चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
    • कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
    • ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

      November 19, 2026

      छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

      November 19, 2026

      भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित

      November 19, 2026

      चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल

      November 19, 2026

      धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

      November 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जानिए आखिर कैसे एक कारोबारी परिवार में जन्मी राजधानी की आयरन लेडी अंकिता शर्मा तेजतर्रार IPS अधिकारी
    रायपुर

    जानिए आखिर कैसे एक कारोबारी परिवार में जन्मी राजधानी की आयरन लेडी अंकिता शर्मा तेजतर्रार IPS अधिकारी

    adminBy adminNovember 30, 2020No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    publicuwatch24.com, रायपुर । मुमकिन है कि आने वाले दिनों में राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में एक सवाल पूछा जाएगा कि राज्य की पहली महिला आईपीएस अधिकारी कौन थी? तो इसका जवाब ‘अंकिता शर्मा’ के नाम के साथ सामने आएगा. तेजतर्रार और निडर होकर फैसले लेने वाली अंकिता इन दिनों राजधानी में आयरन लेडी के रूप में पहचान कायम करती नजर आ रही हैं. हाल ही में नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कस सुर्खियों में आई अंकिता की कहानी बेहद दिलचस्प है. मिजाज में सख्ती तो है ही, कमजोरों की मदद के लिए किसी भी हद तक जाने का जुनून भी सिर पर सवार है ।

     
    छत्तीसगढ़ की माटीपुत्री अंकिता शर्मा वैसे तो कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन कच्ची उम्र में ही उन्होंने वर्दी पहनने की ठान ली. जोश और जज्बा ऐसा कि जब तक शरीर पर वर्दी नहीं डली, तब तक हार नहीं माना. ऐसा नहीं था कि सामने चुनौतियों से वास्ता ना पड़ा हो, पर लक्ष्य पर निशाना लगाने की महारत बचपन में ही साध ली थी. अंकिता शर्मा कहतीं हैं कि ‘पिता कारोबारी थे, परिवार में ऐसा महौल नहीं था कि कोई गाइड कर सके, कोई सिविल सर्विसेज में नहीं था. मैं कभी कलेक्टर-एसपी से फेस टू फेस नहीं मिली थी. यहां गिरना भी खुद था, संभालना भी खुद था और फिर उठकर चलना भी खुद था ।

     
    एक आईपीएस बनने के पीछे की कहानी साझा करती हुई अंकिता बताती हैं कि, ‘ मैं जब कभी भी जरूरतमंद लोगों को देखती, तब यह महसूस करती कि आखिर कैसे मैं इनकी मदद करूं. मैं सोचा करती थी कि इनकी मदद या तो पैसे से की जा सकती है या फिर सर्विस के जरिए बड़ी राहत दी जा सकती है. मैंने सर्विस का रास्ता चुना. मैं यह मानती थी कि सिग्नेचर में इतनी ताकत होती है कि आम आदमी की मदद की जा सकती है. यह सच भी है. किसी की मदद पैसे से एक हद तक की जा सकती है, लेकिन एक सिग्नेचर से की जाने वाली मदद की कोई सीमा नहीं ।

     
    आईपीएस चयन और फिर ट्रेनिंग के दौरान भी अंकिता शर्मा के सामने कई अड़चने आई. इस दौरान ही उनकी शादी हुई.हसबैंड  की ट्रांसफेरेबल जाॅब के साथ समझौता करना पड़ा. यूपीएससी के कई अटैम्प्ट में असफलता हाथ लगी, बावजूद इसके मन में कुछ कर गुजरने का विश्वास ही था, जिसने लक्ष्य को बांधे रखा. वह कहती हैं कि ‘ मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी. आईपीएस में चुने जाने के बाद से आज तक मुझे यह नहीं लगा कि मैंने कोई गलत फैसला लिया है, मैंने बहुत सोच समझकर यह फैसला लिया था. मैंने अपनी हार भी स्वीकार की और उससे सबक लेकर जीत का रास्ता तय किया. आज जीत के साथ काम कर रही हूं ।

     
    मैं अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं कर सकती
    एक महिला आईपीएस अधिकारी के रूप में सामने खड़ी चुनौतियों पर बात रखते हुए अंकिता शर्मा कहती हैं कि ‘ पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल मैं कभी अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं किया. मैं बेहद खुशमिजाज किस्म की लड़की हूं. यह जरूर है कि कई बार मुझे बनावटी रूप में सख्त बनना पड़ता है’ वह बताती हैं कि ‘ मुझे मेरे परिवार में कभी इस बात का कंपलशन नहीं रहा कि मैं आज जो भी हूं, वह बनूं. परिवार हमेशा एक बैक सपोर्ट के रूप में मेरे साथ खड़ा रहा. मैंने अपने अरमानों को पूरी करने के लिए नौकरी की है, यह मेरी जरूरत कभी नहीं रही. ईश्वर की कृपा से मुझे हमेशा सपोर्ट करने वाले अधिकारी मिले. चाहे प्रोबेशन पीरियड में रही हो या फिर आज. मुझे हमेशा डीजीपी, आईजी, एसएसपी का सपोर्ट मिला. मेरे सही कामों के लिए मुझे कभी नहीं रोका गया. मैंने आज तक किसी तरह का कोई दबाव महसूस नहीं किया है. हमेशा मुझे मेरे काम के लिए फ्री हैंड मिला ।

     
    मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धि होगी यदि मुझे नक्सल इलाकों में भेजा जाए
    एक महिला आईपीएस के रूप में अंकिता शर्मा जब यह कहती हैं कि नक्सल इलाकों में ड्यूटी करना उनके सपनों को पूरा करने जैसा होगा, तो उनका यह कहा उनके साहस को बयां करता है. ऐसा नहीं है कि वह नक्सल मोर्चे की चुनौतियों से बेखबर हैं, बल्कि वह कहती हैं कि ‘ छत्तीसगढ़ में आज तक कोई भी महिला आईपीएस नक्सल मोर्चे पर नहीं गई, मैं वहां जाकर राज्य के लिए काम करना चाहती हूं, यह मेरी जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी ।

     
    आईपीएस अधिकारी नहीं होती तो क्या होती….
    हालांकि यह हाइपोथेटिकल सवाल है, लेकिन अंकिता शर्मा से जब यह पूछा गया कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं होती, तो क्या होती? इसके जवाब में वह कहती हैं कि वह कोसे का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार करना पसंद करती. इसकी वजह बताती हुई अंकिता कहती हैं कि ‘ मुझे बचपन से कोसा काफी पसंद है. मैं इसे वर्ल्ड फोरम में ले जाना चाहती थी ।

     
    हफ्ते के दो घंटे यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को समर्पित

     
    महिला आईपीएस अंकिता शर्मा ने जब यूपीएससी की परीक्षा क्लीयर की, तब उनके पास ऐसा कोई नहीं था, जो उन्हें गाइड कर सके. खुद से सीखना और फिर आगे बढ़ना ही उनकी खूबी बन गई, लेकिन आज वह सैकड़ों यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने एक आदर्श के रूप में खड़ी हैं. हर हफ्ते दो घंटे यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को देना उनकी जीवनचर्चा का अहम हिस्सा बन गया है. हर रविवार 11 बजे से 1 बजे तक यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच रहकर उन तमाम चुनौतियों का समाधान बताती हैं, जिसका सामना वह कर चुकी हैं. वह कहती हैं कि ‘ यूपीएससी के बारे में मुझे खुद ज्यादा जानकारी नहीं थी, इस वजह से इसकी तैयारी करते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसलिए अब कोशिश कर रही हूं कि जितनी परेशानी हुई है, आगे किसी और को ना हो. यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की हफ्ते में एक दिन क्लास लेकर उनकी मदद करती हूं. इससे मुझ खुशी मिलती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    By Publicuwatch AutherNovember 19, 2026

    ’वित्त मंत्री ने जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में वीर शहीदों के परिजनों और…

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026

    बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार

    November 19, 2026

    कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

    November 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ

    November 19, 2026

    बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार

    November 19, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.