
पब्लिकयूवाच 24.com, पेंड्रा। मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन है. नामांकन के आखिरी दिन जनता कांग्रेस जोगी से प्रत्याशी और जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी और ऋचा जोगी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान अमित जोगी की माँ रेणु जोगी भी मौजूद रहीं ।
नामांकन दाखिल करने से पहले अमित जोगी कब्रिस्तान पहुंचे और पिता अजीत जोगी के कब्र में फूल चढ़ाने के बाद निर्वाचन कार्यालय के लिए रवाना हुए. इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. बता दें कि कल बीजेपी प्रत्याशी गंभीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया था ।