Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026

    पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
    • CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    • दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
    • चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
    • महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
    • कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

      November 20, 2026

      पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

      November 20, 2026

      पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

      November 20, 2026

      CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

      November 20, 2026

      दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पार्टी के लिए तन-मन-धन देने वाले नेताओं को किसने सत्ता से किया दूर
    रायपुर

    पार्टी के लिए तन-मन-धन देने वाले नेताओं को किसने सत्ता से किया दूर

    adminBy adminAugust 7, 2020No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पब्लिकयूवाच- रायपुर । देश की 70 साल से अधिक पुरानी राजनीतिक पार्टी जो अपनों के ही दंश की शिकार होकर खेमे में बंट गई और सत्ता के तूफानी उतार-चढ़ाव देखने के बाद सत्ता में लगातार 40 साल रहने के बाद पिछले 30 सालों से जनता पार्टी से लेकर भाजपा से टक्कर ले रही है। छत्तीसगढ़ में 2018 से पहले 2003 से भाजपा सत्ता में रही, कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंच कर भी सत्ता से दूर होती रही। 2015 में भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन की बागडोर वर्तमान अभा कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस उम्मीद से सौंपी, किसी बड़े फंड की उम्मीद के बिना अपने संसाधनों से कांग्रेस की सत्ता में वापसी करो । 2015 से 2018 दिसंबर चुनाव होते तक भूपेश बघेल ने अथक ताबड़तोड़ मेहनत की और कांग्रेस के पुराने और दिग्गज साथियों को घर से निकाल कर फ्रंट लाइन लाकर उनसे जो सहयोग बन पड़ा लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार तीन साल तक हुए भाजपा की रमनसरकार के खिलाफ आंदोलन जनता को झकझोर दिया। 15 साल तक चाउर वाले बाबा की दवा से नींद टूटते ही जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला और 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा को उखाड़ फेंका। आज कांग्रेस में दु:ख इस बात का है कि जो लोग संकट के समय कांग्रेस के साथ रहे, अपने घर से पैसा लगाकर पार्टी के लिए झंडा-बैनर लगाकर पार्टी को जिंदा किया उनकी ही कांग्रेस में उपेक्षा हो रही है। स्वाभिमानी नेताओं ने कांग्रेस तो नहीं छोड़ी लेकिन घर बैठ गए है। क्योंकि कांग्रेस की सत्ता में आते ही 8-10 पुराने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोग सत्ता के सर्वेसर्वा हो गए । जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए मेहनत मशक्कत की वे लोग उपेक्षा से पीडि़त होकर खुद रूखसत हो गए। सत्ता में भूपेश सरकार के वो साथी जिसने सहयोग लेकर यहां तक पहुंचे है वो कहां है। मुख्यमंत्री को भी पता नहीं है। सत्ता के चमक-दमक में पुराने लोग खो गए और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाले कांग्रेस को सत्ता सौंपने वाले साथियों की रूखसत पर विचार मंथन करने का समय आ गया है। अगर सत्ता में पुनर्वापसी करना है तो पुराने और जुझारू नेताओं कार्यकर्ताओं सम्मान देना होगा। उनके घर से निकलने का ही परिणाम है कि कांग्रेस सत्ता में पहुंची है। यदि वे फिर साढ़े तीन साल घर बैठ गए तो क्या होगा खुद सोच सकते है। डा. रमनसिंह वाली भाजपा सरकार के जाने के बारे में भाजपा की राजनीति से जुड़े लोग यहीं कहते फिर रहे है कि भाजपा को अपनों के दंश ने ही सत्ता से बेदखल कर दी। इसके पीछे के कारणों पर रोशनी डालने वाले नेताओं का कहना है कि भाजपा अनुशासन कैडर वाली पार्टी ही बेपटरी हो गई। भाजपाई अनुशासित होते हुए भी मार्ग से भटक गए। केंद्र में 2013 में मनमोहन सिंह सरकार के जाने बाद लगातार भाजपा का वोट बंैक बढ़ा, 2018 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुराने नेताओं से मतदाताओं की नाराजगी को भांप कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में युवा और नए नेताओं के साथ एलायंस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को टिकट देकर बंपर जीत हासिल की। अब कांग्रेसियों को पुराने ईंटों को खोजकर निकलना पड़ेगा और उसकी बुनियाद रखनी होगी। नए-नए नेताओं के भरोसे कांग्रेस चुनाव नहीं जीतती बल्कि पुराने नेताओं की विश्वनीयता और सहज आम जनता से प्रत्यक्ष मेलजोल ही उन नेताओं की पूंजी और धरोहर जिसके बलबूते कांग्रेस सत्ता में होती है। सत्ता के मोह में नए-नए आईएएस-आईपीएस नौकरी छोड़कर भाजपा- कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ राजनीतिक घरानों के नेता दादा के नाम पर सत्ता में घुसपैठ कर लिए है। जिसके कारण पुराने और घाघ कांग्रेसी सत्ता से खदेड़ दिए गए या यो कहे कि दूर हो गए जो घातक साबित हो सकते है। इसलिए पुराने साथियों को फिर से मुख्यधारा में जोडऩा होगा नहीं तो आने वाले दिनों में मतदाताओं के दिलों तक पहुंचना मुश्किल होगा।
    भूपेश को गॉडगिफ्ट मिला है सबको साथ लेकर चलने की ताकत
    भूपेश बघेल जब भाजपा के 15 साल के राज को धराशयी किया तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतना दमदार होगा भूपेश का जमीनी आंदोलन कि जनता ने दिल से वोट देकर 68 सीटों की बंपर जीत देकर मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी कर दी। यहीं विश्वास अब जनता में भूपेश बघेल को बनाए रखना है। क्योंकि पिछले 10-15 साल तक भाजपा सरकार में दमदार विपक्ष के नेता को 16 वें मंत्री भी कहा जाने लगा था। इस सब मिथक को भूपेश बघेल ने तोड़कर सत्ता में काबिज हुए यो कोई हंसी खेल नहीं था।
    पुराने, समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
    नए लोग सरकार के सामने निष्ठावान कांग्रेसी बनकर सामने आ गए है कांग्रेस में अभी हाल ही में निगम-मंडलों और संसदीय सचिव की नियुक्ति की गई है। दो-चार को छोड़ कर बाकी सभी नेता 10-15 साल पुराने ही है और जो लोग पिछले 40 साल से कांग्रेस को मजबूत करन में योगदान देते रहे वे सरकार और संगठन की उपेक्षा से पीडि़त होकर राजनीतिक पटल से अदृश्य हो गए हैं।
    जनता की खुसुर-फुसुर
    कांग्रेस की आम कार्यकर्ताओं के जनमानस में आई बातचीत को खुसुर-फुसुर के तौर पर यदा कदा पार्टी कार्यालय या किसी आयोजन स्थल पर जो बात आम कार्यकर्ताओं के व्दारा अपने हित की बात बताई जाती है और आपस में की जाती है उसी को हुबहू जनता से रिश्ता अखबार ने राजनीतिक पार्टी के आला कमान तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ता की भावनाओं को अवगत कराने हेतु नया कालम खुसुर-फुसुर शरू किया है। जो प्रति सप्ताह किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं की आम बातचीत एवं भावनाओं को नया कालम जनता की खुसुर-फुसुर में प्रकाशित किया जाएगा। जनता से रिश्ता का प्रयास के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पीड़ा को समय-समय पर आलाकमान एवं उच्च स्तर के नेताओं को पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार राजनीति में क्या चल रहा है व पार्टी में कार्यकर्ताओं का क्या हाल चाल है और कार्यकर्ताओं की सोच क्या है और राजनीतिक पाटियों को क्या करना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिसको हम बेबाकी से अपने जनता की खुसुर-फुसुर कॉलम में प्रति सप्ताह प्रकाशित करेंगे।
    नए नवेले, चापलूसी करने वाले नेताओं का वर्चस्व
    कांग्रेस के पुराने वर्कर और नेतागण जिन्होंने 2003 से लेकर 2017-18 तक कांग्रेस पार्टी के लिए तन-मन-धन यहां तक की लाठी-डंडे और जेल जाने तक कोई कसर नहीं छोड़ी। वैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की की फेहरिस्त बहुत लंबी है तथा सभी लोगों का आपस में बातचीत के माध्यम से ये बात बड़ी आम हो चली है। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए कई नए नवाड़े अृौर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के विपरीत लोगों का पार्ट मे ंवर्चस्व और चापलूसी करके सभी पदों को हथियाने का एक सुनियोजित प्लानिंग निरंतर जारी है, जिसके परिणाम स्वरूप कई ऐसे नाम है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के 2003 से 2017 तक किसी कार्यक्रम या संघर्ष में किसी भी प्रकार का योगदान नहीं दिया और चमचा गिरी कर प्रभारी मंत्री से मिलकर अपना उल्लू सीधा कर पार्टी को गर्त में डालने का कार्य कर रहे है जिससे आम काग्रेसजन एवं संघर्ष के दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जो पार्टी के लिए योगदान दिया है वह अपने आप को ठगामहसूस कर रहे है और अपने से कई स्तर के छोटे पदाधिकारियों के आगे पीछे घूमने के बजाय घर बैठना मुनासिब समझा। एक वरिष्ठ नेता यहां तक कह दिया कि छोटे बड़े हो गए नए पुराने हो गए और चम्मचगिरी करने वालों के वारे न्यारे हो गए। कांग्रेस पार्टी की मूल भावना और विचारधाराओं को दर किनार कर प्रभारी महामंत्री ने छग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी की आबोहवा और उसकी रूह को नहीं समझा। इसी बात की पूरी जानकारी पार्टी आलाकमान को होना अनिवार्य है कि कुछ लोग अंगुली कटा कर शहीदों में शामिल हो गए है।
    भूपेश बघेल ने कैसे-कैसे लोगों को मैनेज किया, किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस ऐन चुनाव के वक्त दो फाड़ भी हो गई थी, ऐसे प्रतिकूल परिस्थितियों में 15 साल तक चाउर के नाम पर राज करने वाले भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना कोई मामूली खेल नहीं था। अब भूपेश बघेल को चाहिए कि जो 15 साल के संघर्ष के साथी है, उन्हें तवज्जों मिलना चाहिए ऐसे भी लोग है, जो 2010 और 2013 में कांगे्रस में शामिल हुए और आज मलाई खा रहे है। वहीं पुराने कांग्रेसी इसी बात को लेकर खफा है और घर बैठ गए है। भूपेश बघेल को चाहिए कि ऐसे पुराने जमीन से जुड़े साथियों को चुन-चुन कर घर से बाहर लाए और सत्ता में भागीदारी दें। जितने भी बड़े नेता है, भूपेश बघेल को छोड़कर किसी को नहीं मालूम कि सत्ता संघर्ष के दिनों में बघेल ने आर्थिक संससाधनों को भारी कमी के रहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ा, कार्यकर्ताओं के लिए हर प्रदर्शन -आंदोलन और जेल जाने तक की संघर्ष और जद्दोजहद करते रहे । आज तक किसी बड़े और नए नेताओं को नहीं मालूम है। आज वो ये भी दावा करने से पीछे नहीं हटते कि उनके ही संघर्षों का परिणाम है कि आज सत्ता में है, तो फिर भूपेश बघेल ने जो मेहनत किया है वो कहां गया? आर्थिक सहयोग हो या कार्यकताओं को जोडऩे की बात, भूपेश बघेल की आक्रामक शैली है जो काम आई वह काबिले तारीफ है। कुछ लोग ये दावा करते है कि हम ही ने संघर्ष किया तो भूपेश बघेल का संघर्ष कहां गया? इनकी प्लानिंग कहां गई, भूपेश बघेल के पुराने लोग कहां गए जिन लोगों ने उदार दिल के कारण सत्ता लाई, वो सब साथी कहां गए। ये भी देखा गया है कि रिटायर्ड आईपीएस-आईएएस या उनके बच्चे कांग्रेस ज्वाइन कर रहे थे, ये सिर्फ सत्ता की मुख्यधारा में शामिल होना मकसद था, और काफी हद तक वो सफल भी रहे, इससे पुराने खाटी कांग्रेसी नेताओं ने घर बैठना ही उचित समझा। ऐसे लोगों का पुनर्वास करने में भूपेश बघेल को स्वयं आगे आना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपरायणता और विवेकता से कांग्रेस की एकजुटता की ताकत और मजबूत बंधन से बंधकर अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर बनने से पहले चंद्रखुरी में विश्व में पहली माता कौशल्या का भव्य मंदिर बन पाएगा। जो काम कौशल नरेश भानुमति नहीं कर पाए वो ऐतिहासिक काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने जा रहे है, यहीं माता कौशल्या का आदेश है और आशीर्वाद है। एक राम उपासक, एक कौशल्या उपासक, दोनों का एक ही ध्येय एक ही है कि देशवासियों को सुख-समृद्धि मिले और मानव-मानव में आपसी भाईचारा हो और प्रदेश में धर्म ध्वजा लहराते रहे।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026

    पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    ‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार…

    पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 20, 2026

    CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026

    पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.