
पब्लिकयूवाच – कटघोरा । पाली थाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटने के कारण डीजल सड़क पर फैल गया. ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर बाल्टी लेकर पहुंच गए. लगभग घंटो तक डीजल लूटने लोगों का तांता लगा रहा।
जानकारी के मुताबिक, घटना पाली थाना के डूमरकछार के समीप सुबह 10.30 बजे हुई. डीजल लोड टैंकर पलटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और अन्य साधन लेकर पहुंच गए और डीजल को भरने लगे. देखते ही देखते वहां डीजल की लूट मच गई. सूचना मिलने पर पाली पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची. और लोगों को मौके से भगाया. टैंकर में लिखे नंबर से मालिक को दुर्घटना की सूचना दी गई।
