
पब्लिकयूवाच-सारंगढ़ । कोरोना लॉकडाउन के बीच भी जुआरियों के सर से जुए का नशा उतरने का नाम नहीं ले रहा है. इन जुआरियों को ना तो कोरोना का भय है और ना ही पुलिस का डर. इसीलिए मनचाहा जगहों पर पहुंचकर 52 परियों का मजा ले रहे हैं. ताजा मामला रायगढ़ जिले के सारंगढ़ से सामने आया है, जहां पुलिस ने जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है ।
टीआई आशीष वासनिक ने टीम के साथ नेनावापारा जंगल में छापेमार कार्रवाई की, तो ताश के पत्ते से पैसे की हार जीत का दाव लगा रहे 10 स्थानीय जुआरियों को पकड़ा गया. इनके पास से नगद 31 हजार 500 और 3 बाइक बरामद किया गया है. पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।
टीआई आशीष वासनिक
पकड़े गए जुआरियों में जितेन्द्र कुमार गुप्ता, देवेश जायसवाल, दुर्गेश यादव, उमेश देवागन, संतोष देवागन, डमरुधर देवागन, रामदास देवागन, राजेश देवागन, मनोज देवागन है, जो कि सारंगढ के रहने वाले है. एक आरोपी धर्मेन्द्र बघेल दुर्ग जिले के बोरी का निवासी है ।
