
पब्लिकयूवाच – जशपुरनगर । कलेक्टर महादेव कांवरे ने आज विकासखंड दुलदुला के ग्राम खूंटीटोली निवासी विजय के घर पहुंच कर उनके बाड़ी मनरेगा के तहत् बने कुएं एवं बाड़ी विकास के संबंध मे जानकारी ली।
उन्होंने हितग्राही विजय से बाड़ी में लगने वाली साग सब्जियों से होने वाली आमदनी के बारे में पूछताछ की। कांवरे ने विजय को अपने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपने बाड़ी में खरीफ फसल लेने के साथ ही मौसमी सब्जी लगाने का सुझाव दिया। जिसकी बिक्री से उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। किसान विजय ने बताया कि उसके बाड़ी में कुए का निर्माण कराया गया है। जिससे वह अब दो फसल अपने खेतों से लेगा। विजय ने कहा कि बाड़ी में पानी की सुविधा नहीं होने से वह अपने खेतों में अन्य सब्जियां नहीं ले पाता थ। अब बाड़ी में ही कुएं का निर्माण हो जाने से उसे बाड़ी से आमदनी करने का जरिया और सहारा मिल गया है।
इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी के बनकोम्बो गोठान निरीक्षण के दौरान हितग्राही दसरथ दुहन के खेत मे निर्मित कुँए का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर दसरथ ने बताया कि मनरेगा के तहत कुवें के निर्माण से खेती करने में बहुत सुविधा मिली है। अब वह फसलो की सिचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं है, अब वह अपने खेतों में दोहरी फसल ले पा रहा है एवं बाड़ी में मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी कर पा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ के.एस मंडावी, कुनकुरी पीओ गोवर्धन प्रसाद नायक, एसडीओ आर.आर चैहान।जनपद सीईओ दुलदुला ज्योति बबली कुजूर, उपसंचालक कृषि एम आर भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
