रायपुर । भूपेश मंत्री मंडल में एक मंत्री ऐसे भी हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ का कपिल शर्मा भी कहा जाता है. अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कवासी लखमा ने एक आम सभा के दौरान पूर्व सीएम पर चुटकी लेते-लेते ऐसा कुछ बोल दिया जो कि चुनावी मौसम में विपक्षी दल इस पर अपनी आपत्ति जाहिर कर सकता है ।
लखमा ने एक आमसभा के दौरान अपने हल्के-फुल्के अंदाज में बोलते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को फर्जी डॉक्टर कह दिया. हालांकि कवासी लखमा जब विधानसभा में बोलते थे तो रमन सिंह भी ठहाका लगाए बिना नहीं रह पाते थे. अब देखना है लखमा की इस चुनावी ठिठोली पर रमन सिंह और भाजपा की क्या प्रतिक्रिया रहेगी ।