Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की स्वीकृति के बाद मुंगेली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
- सढ़ौली गांव की महिलाएं खेतों से हुनर तक, इको-फ्रेंडली राखियों से रच रही हैं आत्मनिर्भरता की कहानी
- बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
- बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
- कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
- प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना
- मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-बलौदाबाजार: राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही हर-घर तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कार्यक्रम सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये हैं। वन्देमातरम 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का शुभारम्भ,हर घर तिरंगा जनजागरूकता रैली,10 अगस्त को विद्यालय एवं महाविद्यालय में देश भक्ति गीत,निबंध,चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, 11…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार: राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को डिजिटल पहचान देने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विकासखंड भाटापारा में एग्रीस्टैक पंजीयन शिविर का आयोजन 10 से 24 अगस्त तक किया जाएगा।यह शिविर सभी ग्राम पंचायतों में शिविर के दौरान पटवारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी शिविर स्थल पर मौजूद रहेंगे और मौके पर ही फार्मर आईडी बनाई जाएगी। किसानों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा।आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगी।पंजीयन के लिये किसानों को अपने मूल आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ…
publicuwatch24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार करने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू डॉग की मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि डॉग उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था। इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते वे उसे अंतिम विदाई देने के लिए तोरवा मुक्तिधाम ले गए। परिवार के मुताबिक, अनुमति लेकर हिंदू…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशखबरी है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1235 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। किन पदों पर होगी भर्ती सहायक अभियंता (AE) कनिष्ठ अभियंता (JE) संयंत्र परिचारक (प्लांट अटेंडेंट) डाटा एंट्री ऑपरेटर चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ फायर आफिसर्स व स्टाफ विधि विभाग वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग कौन सी कंपनी में कितने पदों पर होगी भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद…
publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, छुट्टी मांगने पर दुर्व्यवहार करने, अतिरिक्त काम कराने और काम से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को हटाने की मांग की है। वहीं नगरपालिका सीएमओ ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है। महासमुंद नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर…
publicuwatch24.-रायपुर। भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने अरुण पन्नालाल के साथ पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल दर्ज करवाया था. बता दें कि फेसबुक पर अरुण पन्नालाल की अभद्र टिप्पणी किए जाने पर शुक्रवार की रात बजरंग दल ने उनके घर का घेराव किया था. इसके बाद भाजपा के नेता और प्रवक्ता सिविल लाइन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाया था. थाने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता अमित चिमननी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा.…
publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में आज सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा बताया जा रहा है। आगे…
publicuwatch24.-रायपुर। भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का अरुण पन्नालाल सरगना है, जिसकी पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिए. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि अरुण पन्नालाल खुद कब धर्मांतरित हुए? कितने संस्थाओं से उन्हें पैसे मिले? इसका उपयोग कहां हुआ? आजीविका कैसे चल रही है? ऐसे सारे विषय में प्रशासन को जांच करना चाहिए. विदेशी फंडिंग के यहां के सरगना हैं पन्नालाल. मैं मांग करता…
publicuwatch24.-रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की गई। नो पार्किंग और अवैध वेंडरों पर कार्रवाई आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान वर्ष 2025-26 में रेलवे अधिनियम की धारा 159 के अंतर्गत नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने वाले 2,025 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं धारा 144…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारतीय हथकरघा की गौरवशाली परंपरा को संरक्षित एवं समृद्ध बनाने वाले सभी बुनकर भाई-बहनों और शिल्पकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय हथकरघा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। देश के बुनकर अपनी कला, मेहनत और कौशल के माध्यम से सदियों पुरानी इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हथकरघा से जुड़े कारीगरों का योगदान हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ-साथ रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। वित्त…