Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र चि.डॉ. अभिनव के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने विकासखंड सिमगा के नारायणी फार्म एंड रिजॉर्ट में आयोजित आशीर्वाद समारोह में पूर्व विधायक शर्मा के परिवारजनों से भेंट कर वर-वधु चि डॉ अभिनव एवं सौ. कां डॉ रोजालिन को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल,विधायक किरण सिंह देव पूर्व विधायक अजय चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदुस्तान का बेटा सब पर भारी छोटी सी बनी चिंगारी एक प्याली कप चाय की पिलाने वाला बना विश्व का सबसे बड़ा गुरु जिसे कहते हैं विश्व के गुरु publicuwatch24.-रायपुर। मोदी जी जब भी कुछ करते हैं नया और बेहतरीन और लोगों की सोच से कोसों मिल आगे की ओर जाता है मोदी जी ने अपने सबसे विश्वसनीय साथी गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ में जिस उद्देश्य से फ़्री हैंड देकर वर्ल्ड इकनॉमिक में छत्तीसगढ़ की माटी और रायपुर को अग्रिम लाने का ज़िम्मा दिया है उसे ऐसा लगता है कि 2026-27 में छत्तीसगढ़ रायपुर भारत में ही नहीं विश्व…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में हुए बड़े नक्सल हमले के मास्टरमाइंड व नक्सली लीडर चैतू और अनंत ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि चैतू और अनंत ने अपने साथियों के साथ पुर्नवास किया है. बस्तर समेत पूरे देश में नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है. इससे प्रदेश में शांति आनी चाहिए और शांति आ रही है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा- “गृहमंत्री बनने के साथ ही अमित शाह ने कहा था कि देश में कहीं समस्या है…
publicuwatch24.-रायपुर। धान विक्रय हेतु पहुंचे कृषक संतोष यादव ने केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि “समय पर ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना, बारदाना उपलब्धता, सुचारू तौल एवं खरीदी प्रक्रिया होने से हमें काफी राहत मिल रही है। वर्तमान शासन में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से आभार।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूह उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम कोटमीकला की गोडवाना महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मछली पालन और सिंघाड़ा की खेती के माध्यम से आय का मजबूत स्रोत विकसित कर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर अग्रसर हैं। समूह ने आजीविका गतिविधि के रूप में पिछले वर्ष ग्राम पंचायत से 5 हजार रुपए वार्षिक ठेके पर तालाब लिया था। केवल 2 हजार रुपए के मछली बीज का उपयोग कर महिलाओं ने एक ही…
अब तक 730 युवाओं ने सीखी डिजिटल बैंकिंग publicuwatch24.-रायपुर। साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी की घटनाएँ तेजी से बढ रही है। इस प्रकार की धोखाधडी से बचाव के लिए बलौदाबाजार -भाटापारा की पहल पर जिला-स्तरीय अर्थशाला(फाइनेंस लैब)। यह फाइनेंस लैब आम नागरिकों को साइबर खतरों से बचाव, आधुनिक वित्तीय प्रणाली, सुरक्षित लेनदेन के तरीके, डिजिटल बैंकिंग के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। जिला फाइनेंस लैब पण्डित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में 2 नवम्बर 2025 से संचालित है। 730 युवा फाइनेंस लैब से जुड़े वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी की घटनाएँ तेजी…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां सुरक्षा व्यवस्था में शहर की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी, वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने बेखौफ होकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती के भाई पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक रौनक तांडी अपनी बहन के साथ घर के पास ही…
publicuwatch24.-सूरजपुर. जरही गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम रामजनम विश्वकर्मा बताया जा रहा है. घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, घटना की स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक चरौदा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहास पुलिस ट्रक…
publicuwatch24.- बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा जिले ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब देश एवं राज्य की द्वितीय प्रमाणित लैब बनी है। यह उपलब्धि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वैज्ञानिक मानकों पर आधारित लैब सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्रमाणित करती है। जिले को मिली इस उपलब्धि के लिये जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम…
publicuwatch24.–धमतरी। जिले में मिल रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों और उपलब्धियों को लेकर डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब धमतरी के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि कलेक्टर मिश्रा के अथक प्रयासों, समर्पण और दूरदर्शिता के कारण धमतरी जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है। जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने इस अभियान को न सिर्फ गंभीरता से लिया, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू भी किया। इसके परिणामस्वरूप जिले में भू-जल…