Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को सूरजपुर जिले में भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। सुरजपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप स्थित रंगमंच में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के अधिकारों, सम्मान, समान अवसर और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणि महाराज,…
टोकन, बारदाना और तुलाई–हर चरण में मिल रही सहज सुविधा publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुरूप सरगुजा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को किसानों के लिए सरल, सहज और पारदर्शी बनाया गया है। टोकन कटाने से लेकर समिति में धान बिक्री तक पूरी प्रक्रिया किसान हित में सुव्यवस्थित की गई है। पुहपुटरा धान उपार्जन समिति में धान बेचने पहुंचे कृषक श्री राजेश कुमार राजवाड़े ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनका कुल रकबा 160 क्विंटल का है और उन्होंने 59 क्विंटल 80 किलो धान बेचने के लिए पहला टोकन कटाया है। कृषक राजवाड़े…
publicuwatch24.-रायपुर। वर्षों तक केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित होने वाले इस विद्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया लागू की गई, जिसके तहत यहां दूसरे शिक्षक की पदस्थापना की गई। इस पहल ने विद्यालय की व्यवस्था को मजबूत किया है और विद्यार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाया है। वनांचल क्षेत्र के ग्राम सागबाड़ी स्थित प्राथमिक शाला में शिक्षा की गुणवत्ता अब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सालों से इस विद्यालय में मात्र एक शिक्षक, प्रधान पाठक श्री राम सिंह, ही कार्यरत थे। अकेले सभी कक्षाओं को…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखण्ड, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के…
publicuwatch24.-भिलाई। कला का सामाजिक सरोकार होता है और कलाकार इस कला को अन्यों में भी बांटे तभी उसकी कला धन्य होती है। कला से न सिर्फ इंसान अहिंसक बनता है बल्कि शांतचित्त और एकाग्र भी होता है। जिसका न सिर्फ स्कूली बच्चों में बल्कि वर्तमान तनाव से भरे व्यवहारिक जीवन में अत्यंत आवश्यकता है। ग्राम परसदा कुम्हारी हाईस्कूल में यह सारगर्भित व्याख्यान प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी ने दिया। इस दौरान उनकी पेंटिंग तथा डॉ. अंकुश देवांगन के दुनिया की सबसे छोटी मूर्तियों की प्रदर्शनी देखकर सभी आश्चर्यचकित थे। ज्ञात हो कि डी.एस. विद्यार्थी तथा अंकुश देवांगन वर्षों से…
publicuwatch24.- रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने X पोस्ट में लिखा, आपका प्रेरणादायी नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना सभी के लिए मार्गदर्शक है। आपके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। प्रभु श्री राम आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करे ताकि आप देश और संगठन की सेवा इसी निष्ठा के साथ करते रहें। विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन है।…
publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस महीने राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का माहौल काफी गर्म रहने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह करेंगे। बस्तर ओलंपिक, जो कि राज्य के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख आयोजन है, 2025 में स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। अमित शाह इस कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। सूत्रों के…
publicuwatch24.-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर डेढ़ बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कंवर समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय, शांता साय शामिल होंगे। इसके अलावा…
publicuwatch24.-दुर्ग। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत सोमवार 01 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले में 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,879 किसानों से 78,707.80 मे. टन धान खरीदी गई। इस दौरान किसानों को शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान की गईं, जिससे वे आसानी से और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केन्द्रों में अपनी फसल बेचने पहुंचे। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने किसानों से सीधे संवाद किया और खरीदी की प्रक्रिया,…
*छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने की प्रभावी योजना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक (Iconic) विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास के बड़े काम मंजूर किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद योजना के अंतर्गत अब तक 13 नगर निगमों में 26 कार्यों के लिए 429…