Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-बालोद। जिले में पदस्थ खनिज विभाग की महिला अधिकारी मीनाक्षी साहू बुधवार को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। शो में मीनाक्षी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देंगी। यह सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार जिले की कोई महिला अधिकारी केबीसी के मंच तक पहुंची है। केबीसी तक पहुंचना उनके लिए सपनों की सफलता का प्रतीक है। रायपुर की महिला पत्रकार KBC में आएगी नजर, आज रात होगा टेलीकास्ट राजधानी…
publicuwatch24.-रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कर रही है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों पर कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। तेलीबांधा चौक पर भी लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू भी स्टेडियम…
publicuwatch24.-रायपुर। साय सरकार ने सत्ता में आए दो साल पूरे किए। साय ने कहा, आज मंत्रिमंडल के सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों ने भेंट कर 2 वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए शुभकामनाएं दीं। आज ही के दिन, 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया था। इसके लिए प्रदेश के देवतुल्य मतदाता बहन-भाइयों का हृदय से आभार। यह जनादेश हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा और सुशासन का निरंतर दायित्व भी है। जनता ने हम पर…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे। राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।सरकार के विकास रोडमैप को गति देने…
publicuwatch24.-रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन करते हुए वहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। मंत्री श्री कश्यप ने नंदनवन को बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नंदनवन को ऐसा केंद्र बनाया जाए, जहां जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। कई विदेशी पक्षी देखे जा सकते हैं नंदनवन पक्षी विहार में मंत्री कश्यप…
publicuwatch24.-रायपुर। नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा। राज्यपाल रमेन डेका ने आज संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कहीं। इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में यह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमंेे राज्यपाल श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डेका ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल इस संस्थान के लिए बल्कि हमारे राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत की राष्ट्रीय नवाचार यात्रा में…
publicuwatch24.-पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पालिका परिषद, पंडरिया के वार्ड क्रमांक-06 में जनसंपर्क अभियान के तहत वार्डवासियों से भेंट कर उनके आवश्यक सुझावों और समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ, सुदृढ़ व्यवस्थाएँ और सतत विकास सुनिश्चित हो, यही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है। उल्लेखनीय है…
publicuwatch24.-रायपुर। नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। उनकी यह परिकल्पना अब साकार रूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज…
publicuwatch24.-बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है और सुबह के समय तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाने से विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला बरेली संकुल कन्या, सीपत में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 71 नन्हे विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। बच्चों के स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति व उनकी पढ़ाई को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया यह जनहित कार्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं पायल ‘एक नया सवेरा’ वेलफेयर फाउंडेशन के…