Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। 1 नवंबर 2000 को भारत के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ एक नए राज्य के रूप में उभरा। मध्यप्रदेश से पृथक होकर बने इस राज्य ने 25 वर्षों की यात्रा में न केवल अपनी पहचान गढ़ी, बल्कि विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के कई नए प्रतिमान भी स्थापित किए। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, आदिवासी संस्कृति से समृद्ध और कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ की यह यात्रा चुनौतियो से शुरू होकर आत्मविश्वास और उपलब्धियों तक पहुँची है। राज्य गठन और प्रारंभिक चुनौतियाँ राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ के सामने अनेक समस्याएँ थीं, कमजोर अधोसंरचना, सीमित औद्योगिक आधार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा…
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माणी श्रमिक श्रीमती चंदा बाई साहू, पति श्री हरिशंकर साहू, निवासी ग्राम सिंधौरीकला, विकासखंड कुरूद, जिला धमतरी के परिवार के लिए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना आशा की किरण बनकर आई है। श्रीमती चंदा बाई साहू एक निर्माणी श्रमिक (रेजा) के रूप में कार्य करती हैं तथा उनके पति भी दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण उच्च शिक्षा का सपना अधूरा प्रतीत हो रहा था। इसी बीच श्रम विभाग से संपर्क के दौरान उन्हें निर्माणी श्रमिकों के बच्चों हेतु संचालित…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 8 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की भव्य श्रृंखला आयोजित कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न पर्यटन केंद्रों, रिसॉर्ट्स और पर्यटन बोर्ड के प्रधान कार्यालय रायपुर में रचनात्मक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। इनका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इसी कड़ी में पर्यटन बोर्ड 19 दिसंबर 2025 को सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित करमा रिसॉर्ट में लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 7 हजार…
publicuwatch24.-रायपुर। बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल केंद्र (Elderly Healthcare Centers) ऐसे संस्थान हैं जो वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष सुविधाएँ प्रदान करते हैं, जिनमें नियमित जाँच (OPD), विशेषज्ञ परामर्श (Geriatrics), दवा प्रबंधन, फिजियोथेरेपी, और घर-आधारित देखभाल सेवाएँ शामिल हैं, ताकि वे स्वतंत्र और आरामदायक जीवन जी सकें। यह केंद्र सैकड़ों बुजुर्गों को राहत देने वाला भरोसेमंद स्थान बन चुका है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के दो साल में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, युवाओं की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं शुरु की है, जिसका परिणाम बेहद सकारात्मक रहा। इसी कड़ी में कोरिया जिले…
publicuwatch24.-रायपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पतरापाली निवासी नित्या राजवाड़े (उम्र 4 वर्ष 7 माह), जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। नित्या का नाम आंगनबाड़ी केंद्र पतरापानी-1 में दर्ज है। जन्म से ही नित्या को कमजोरी, जल्दी थकान, सांस लेने में तकलीफ तथा बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या रहती थी। चिरायु टीम द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा जांच कर जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच उपरांत जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई, जिसके बाद उच्च संस्थान एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के लिए रेफर किया गया। चिरायु योजना…
publicuwatch24.-रायपुर। ऐतिहासिक महाराजबंध तालाब को बचाने की दिशा में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का सफाई अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के डायरेक्टर शशिकांत यदु ने बताया कि आज पाँचवें दिन भी सदस्य सुबह 7:30 बजे से गीता नर्सरी क्षेत्र में पहुँचकर सफाई कार्य में जुटे रहे। तालाब के किनारों एवं जलक्षेत्र में जमा प्लास्टिक, पॉलीथिन, विसर्जन सामग्री और गाद को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से साफ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि तालाब को उसकी मूल सुंदरता और स्वच्छता लौटाने का संकल्प है।…
publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर संभाग के डॉक्टरों को भुगतान नहीं होने से OPD बंद किया गया है, जिससे मरीज परेशान है। वीडियो पोस्ट कर पूर्व मंत्री ने कहा, बस्तर संभाग में डॉक्टरों को CRMC का 12 माह से भुगतान न होना गंभीर चिंता का विषय है। OPD सेवाओं के बहिष्कार से आम नागरिक, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी समुदाय प्रभावित हो रहे हैं। यह केवल कर्मचारियों का नहीं, जनता के स्वास्थ्य का प्रश्न है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। दुर्गम क्षेत्रों में सेवा दे रहे डॉक्टरों के साथ ऐसा व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार को तत्काल भुगतान सुनिश्चित कर…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की लिमिट 1 लाख 36 हजार क्विंटल से बढाकर 1 लाख 82 हजार क्विंटल कर दिया गया है जिससे एक दिन में अधिक किसान धान बेच सकेंगे। उन्होंने उपार्जन केंद्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण अवशय कराएं ताकि शेष रकबा में अन्य किसी का धान बिक्री हेतु उपार्जन केन्द्र ना आए। उन्होने डीओ के विरुद्ध…
publicuwatch24.-रायपुर। सुंदर नगर के पास पहाड़ी तालाब में एक घंटे तक गैंगवार हुई, जिसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। गैंगवार से मोहल्ले के लोग डरे हुए है। पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे है। जानकारी के मुताबिक एक घंटे तक चाकू लेकर युवाओं का दो समूह आतंक मचाता रहा। पत्थरबाजी और डंडे बेल्ट से नशेड़ी युवक एक -दूसरे के साथ मारपीट करते रहे। महिला पार्षद सरिता दूबे ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए है। पार्षद के फोन करने के एक घंटे बाद डायल 112 और पेट्रोलिंग टीम पहुंची, यस आरोप लगाया जा रहा है। वारदात से घंटों तक…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर हंगामा मच गया. पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं. मंत्री के जवाब में बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक बताया गया. मंत्री ने…