publicuwatch24.-रायपुर। ऐतिहासिक महाराजबंध तालाब को बचाने की दिशा में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का सफाई अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के डायरेक्टर शशिकांत यदु ने बताया कि आज पाँचवें दिन भी सदस्य सुबह 7:30 बजे से गीता नर्सरी क्षेत्र में पहुँचकर सफाई कार्य में जुटे रहे। तालाब के किनारों एवं जलक्षेत्र में जमा प्लास्टिक, पॉलीथिन, विसर्जन सामग्री और गाद को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से साफ किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि तालाब को उसकी मूल सुंदरता और स्वच्छता लौटाने का संकल्प है। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रोग्राम डायरेक्टर शशिकांत यदु ने कहा कि महाराजबंध तालाब रायपुर की अमूल्य धरोहर है और इसे संरक्षित करना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक तालाब पूरी तरह स्वच्छ और पुनर्जीवित नहीं हो जाता। आज नगर निगम डिप्टी कमिश्नर पाण्डेय और जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने स्थल पर पहुँचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रीन आर्मी के प्रयासों की सराहना की। निगम द्वारा सहयोग स्वरूप आज एक जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गई, किंतु प्रतिदिन आवश्यक संसाधन उपलब्ध न होने की वजह से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रीन आर्मी ने स्पष्ट कहा कि नियमित मशीनरी और पर्याप्त जनशक्ति मिलने पर सफाई अभियान की गति दोगुनी हो सकती है।
अभियान में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ महिला शक्ति की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जो इस मुहिम को और अधिक प्रेरणादायक और सशक्त बना रही है। आज दोपहर 4 बजे ग्रीन आर्मी टीम द्वारा नगर निगम जोन-6 कार्यालय, भांटा गांव (न्यू बस स्टैंड) में ज्ञापन पुनः सौंपा गया, क्योंकि इससे पहले भी तालाब की नियमित सफाई, मशीनरी तथा सफाई कर्मचारियों की कमी को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। ग्रीन आर्मी ने पुनः आग्रह किया है कि महाराजबंध तालाब के पूर्ण रूप से स्वच्छ होने तक प्रतिदिन एक जेसीबी मशीन एवं पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएँ। नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं से अपील की गई है कि वे इस मुहिम से जुड़कर तालाब संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण निर्माण में अपना योगदान देते रहें।
Trending
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Sunday, October 25
