Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और भविष्य के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से सूरजपुर में ‘बिटिया @Work’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा की छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, सूरजपुर का भ्रमण कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में हुए इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर की संरचना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि संकटग्रस्त महिलाओं को…
शंकर नगर निवास पर आत्मीय भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने संस्कृत के मंगलवाक्य ‘जीवेत शरदः शतं’ के साथ डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की…
अंग्रेजी संवाद कौशल विकास हेतु बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न publicuwatch24.-रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा में संप्रेषण कौशल के विकास के लिए एक संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती रीता यादव शामिल हुई। इस कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के 25 प्राचार्यों, 47 प्राध्यापकों और अन्य 17 प्रतिभागियों सहित कुल 89 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय बिलासा कन्या…
सरगुजा संभाग में फसल विविधीकरण और सहायक आजीविका गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की रबी में पड़ती भूमि पर खेती का होगा विस्तार, बीज-उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। सरगुजा संभाग में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परंपरागत खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुटपालन, बकरीपालन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को खेती के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध कराने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा…
मानसून के बाद बैराज की संरचनाओं और जल प्रवाह व्यवस्था का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया संवाद publicuwatch24.-कवर्धा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र में कर्रानाला बैराज मध्यम परियोजना का मानसून पश्चात निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैराज की मुख्य संरचनाओं, जल प्रवाह व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया गया। इसका उद्देश्य मानसून के बाद परियोजना की स्थिति का आकलन कर जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था। अनुविभागीय अधिकारी, सूतियापाट उप संभाग क्रमांक-1, सहसपुर लोहारा श्री सागर प्रसाद वर्मा एवं उप अभियंता श्री जय प्रकाश ने निर्धारित कार्यक्रम के…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की डिजिटल सुशासन पहल से नागरिकों को मिल रही सहूलियत publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन की पहल आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में शुरू किया गया श्सेवा सेतुश् पोर्टल नागरिकों के लिए सुविधाजनक माध्यम बन रहा है। अब विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदन की स्थिति जानने और डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने जैसी सुविधाओं का लाभ…
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के प्रयासों से डिजिटल न्याय और विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल publicuwatch24.-रायपुर। न्याय पाने के लिए दूरी बाधा न बने और न्यायिक प्रक्रिया समय तथा संसाधनों के लिहाज से अधिक सुगम हो – इसी उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक जमानत आवेदन पर सुनवाई कर उसका निराकरण किया गया, वहीं मुंबई और चेन्नई में मौजूद महत्वपूर्ण गवाहों के बयान एवं प्रतिपरीक्षण की कार्यवाही भी पूरी कराई गई।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘झपाइगो’ (JHPIEGO) के तकनीकी सहयोग से ‘सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) रोडमैप 2030’ पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया गया। यह आयोजन संजीव कुमार झा आयुक्त सह संचालक (स्वास्थ्य सेवाएं) एवं मिशन संचालक एन.एच.एम.छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा संयुक्त संचालक (मातृ स्वास्थ्य) डॉ. निर्मला यादव एवं उपसंचालक (मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम) डॉ. स्मृति देवांगन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘सुमन रोडमैप 2030’…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात की तैयारी करने पर दिया जोर दण्डक ब्रांड को छत्तीसकला से जोड़कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर हुई चर्चा, उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा से आज दंतेवाड़ा सर्किट हाउस में माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कंपनी को वनोपज के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी)…
भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम, युवा बड़े लक्ष्य तय करें और आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया आह्वान publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का गौरवशाली इतिहास है। हमारी जनजातीय संस्कृति…