Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पेश की संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल, 900 ग्राम से बढ़कर 1.35 किलोग्राम हुआ शिशु का वजन

    October 16, 2026

    ‘बिटिया @Work’ के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज, महिला सुरक्षा और अधिकारों की मिली जानकारी

    October 16, 2026

    डॉ. रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य: राजेश अग्रवाल

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पेश की संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल, 900 ग्राम से बढ़कर 1.35 किलोग्राम हुआ शिशु का वजन
    • ‘बिटिया @Work’ के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज, महिला सुरक्षा और अधिकारों की मिली जानकारी
    • डॉ. रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य: राजेश अग्रवाल
    • जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, 90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास
    • सरगुजा संभाग में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, मानसून बाद जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    • सेवा की कहानी : सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह पंजीकरण, घर बैठे मिल रही डिजिटल प्रमाण-पत्र की सुविधा
    • दुर्ग न्यायालय में तकनीक से सिमट रही दूरी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई के गवाहों के बयान दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पेश की संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल, 900 ग्राम से बढ़कर 1.35 किलोग्राम हुआ शिशु का वजन

      October 16, 2026

      ‘बिटिया @Work’ के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज, महिला सुरक्षा और अधिकारों की मिली जानकारी

      October 16, 2026

      डॉ. रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य: राजेश अग्रवाल

      October 16, 2026

      जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, 90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास

      October 16, 2026

      सरगुजा संभाग में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

      October 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी माँ दंतेश्वरी एफपीसी
    रायपुर

    वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी माँ दंतेश्वरी एफपीसी

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य
    उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात की तैयारी करने पर दिया जोर

    दण्डक ब्रांड को छत्तीसकला से जोड़कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर हुई चर्चा, उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

    publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा से आज दंतेवाड़ा सर्किट हाउस में माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कंपनी को वनोपज के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) के अंतर्गत जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त होने पर महिलाओं को बधाई दी। मुलाकात के दौरान महिला सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री शर्मा को अपनी कंपनी के ‘दण्डक ब्रांड’ का चावल का पैकेट भेंट किया। शर्मा ने महिलाओं से कंपनी की गतिविधियों, उत्पादों की बिक्री, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एनपीओपी प्रमाणन मिलने के बाद अब दण्डक ब्रांड के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने दण्डक ब्रांड को छत्तीसगढ़ के ‘छत्तीसकला’ ब्रांड के साथ जोड़कर व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही विदेशों में निर्यात के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा। श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के प्राकृतिक वनोपज की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छी संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का लाभ स्थानीय महिलाओं और वनोपज संग्राहकों तक पहुंचना चाहिए।
    शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के विकास के लिए स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका को बढ़ावा दे रही है। माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की उपलब्धि इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बस्तर के ऐसे गांवों, जहां परंपरागत रूप से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं हुआ है, वहां के कृषि उत्पादों और वनोपज को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप जैविक प्रमाणीकरण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।
    *प्रदेश की पहली एनपीओपी प्रमाणित महिला किसान उत्पादक कंपनी*
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत वर्ष 2023 में दंतेवाड़ा जिले में माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का गठन किया गया था। कंपनी को हाल ही में वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित पहली किसान उत्पादक कंपनी है, जिसे वनोपज उत्पादन के लिए यह प्रमाणन मिला है। इससे कंपनी के प्रमाणित जैविक वनोपज को देश के बड़े बाजारों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ी हैं।
    वर्तमान में कंपनी से 1080 महिला शेयरधारक प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 60 उत्पादक समूहों से संबद्ध 2100 वनोपज संग्राहक दीदियां भी कंपनी की गतिविधियों से लाभान्वित हो रही हैं। कंपनी के माध्यम से महिलाओं को वनोपज संग्रहण, खरीदी-बिक्री, मूल्य संवर्धन और विपणन से संबंधित आजीविका के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। कंपनी ने पिछले दो वर्षों में एक करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है।
    *दण्डक ब्रांड से स्थानीय उत्पादों को मिल रही नई पहचान*
    माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा स्थानीय उत्पादों को बाजार में विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए ‘दण्डक ब्रांड’ की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत एचएमटी, लाल चूड़ी और बासमती चावल के साथ नीम फूल, अमचूर, इमली, महुआ, कोदो, कुटकी और रागी सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों का मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और पैकेजिंग कर विपणन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा दंतेवाड़ा में विशेष बिक्री केंद्र भी प्रारंभ किया गया है, जहां स्थानीय उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है।
    कंपनी की अध्यक्ष श्रीमती विमला ठाकुर ने बताया कि पहले महिलाओं द्वारा संग्रहित वनोपज की बिक्री मुख्य रूप से स्थानीय बाजारों में होती थी। बिहान मिशन के सहयोग से दण्डक ब्रांड की शुरुआत और अब एनपीओपी प्रमाणन मिलने से महिलाओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि अब उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और बेहतर कीमत प्राप्त करने की उम्मीद बढ़ी है।
    इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. भार्गव सहित माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की अध्यक्ष श्रीमती विमला ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर, सचिव श्रीमती मीना ठाकुर तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पेश की संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल, 900 ग्राम से बढ़कर 1.35 किलोग्राम हुआ शिशु का वजन

    October 16, 2026

    ‘बिटिया @Work’ के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज, महिला सुरक्षा और अधिकारों की मिली जानकारी

    October 16, 2026

    डॉ. रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य: राजेश अग्रवाल

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पेश की संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल, 900 ग्राम से बढ़कर 1.35 किलोग्राम हुआ शिशु का वजन

    By Publicuwatch AutherOctober 16, 20260

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,…

    ‘बिटिया @Work’ के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज, महिला सुरक्षा और अधिकारों की मिली जानकारी

    October 16, 2026

    डॉ. रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य: राजेश अग्रवाल

    October 16, 2026

    जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, 90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास

    October 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पेश की संवेदनशीलता और समर्पण की मिसाल, 900 ग्राम से बढ़कर 1.35 किलोग्राम हुआ शिशु का वजन

    October 16, 2026

    ‘बिटिया @Work’ के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज, महिला सुरक्षा और अधिकारों की मिली जानकारी

    October 16, 2026

    डॉ. रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनसेवा के लिए अमूल्य: राजेश अग्रवाल

    October 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.