Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “YUVAN – Connecting Youth with Nature” पहल के तहत वॉलेंटियर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के विशेष प्रोत्साहन से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वनों और वन्यजीवों के संरक्षण से जोड़कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे युवाओं को प्रकृति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। युवाओं को वनों और वन्यजीवों के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आर.पी.आई. (आठवले) छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा ने आज रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से एक विशेष मुलाकात की, आगे उन्होंने मुलाकात के बारे में बताया कि रायपुर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आपने जो सशक्त मॉडल स्थापित किया है, वह निश्चित ही सराहनीय है। रायपुर में अपराध पर सख्त नियंत्रण और नशामुक्त समाज की दिशा में “रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ( आठवले ) छत्तीसगढ़” इकाई हर समय आपके साथ है ऐसा नेतृत्व ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। आपका यह प्रयास नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह पहल…

Read More

शुरू हुई नौकाविहार सुविधा publicuwatch24.-रायपुर। प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्यजीव का संरक्षण, शिक्षा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुँचाना ही ईको-पर्यटन है। बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत महानदी के तट पर स्थित ग्राम धमनी अब तेजी से ईको-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डेय के सहयोग से यहां ईको-विलेज के रूप में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में…

Read More

publicuwatch24.-बेमेतरा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अप्रारंभ एवं अधूरे पड़े आवासों की समीक्षा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जहां प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया या बीच में ही कार्य रोक दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर मुख्यधारा में लौटने की खुशी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से आत्मसमर्पण से पहले के जीवन और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान नक्सलियों ने बताया कि अब उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है—जहां पहले वे जंगलों में असुरक्षा और भय के बीच जीवन बिताते थे, वहीं अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन…

Read More

जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग publicuwatch24.-जगदलपुर। देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के…

Read More

publicuwatch24.-अम्बिकापुर । जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (भ्च्ट) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 मार्च से हुआ। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की उपस्थित रहीं। प्रथम भ्च्ट वैक्सीन 14 वर्ष की अंकिता टोप्पो को लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस.मार्को ने बताया कि भ्च्ट वैक्सीन टीकाकरण हेतु वही किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया हो, परंतु 15 वां जन्मदिन ना मनाया हो। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने लोगों से अपने 14 वर्ष की बेटियों को भ्च्ट वैक्सीन लगाने हेतु आग्रह किया गया।…

Read More

publicuwatch24.-बालोद। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस और सतत कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने वाहनों के अव्यवस्थित पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे हुए है। यहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में भक्तों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहे ध्रुवीकरण पर बड़ा बयान दिया। स्वामी ने कहा कि यदि एकता सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बनाई जाती है, तो उसका समाज को कोई फायदा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे एकता हो या ध्रुवीकरण, उसका समाज को लाभ होना चाहिए। सनातन धर्म के खतरे में होने की खबरों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म खतरे में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब 140 आत्मसमर्पित नक्सली यहां पहुंचे और विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इनमें कुल 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर और कांकेर से आए हैं। मुख्यधारा में लौट चुके इन पूर्व नक्सलियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से…

Read More