publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब 140 आत्मसमर्पित नक्सली यहां पहुंचे और विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इनमें कुल 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर और कांकेर से आए हैं। मुख्यधारा में लौट चुके इन पूर्व नक्सलियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।
मुलाकात के दौरान विजय शर्मा (गृह मंत्री) और केदार कश्यप भी मौजूद रहे। नेताओं ने आत्मसमर्पित नक्सलियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह पहल राज्य सरकार के पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य नक्सलवाद से प्रभावित लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
