Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा निवासी श्री कोइरा राम इसकी एक सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। श्री कोइरा राम बताते हैं कि सोलर…

Read More

ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को मिल रही राहत publicuwatch24.-रायपुर । कोंडागांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने अटल डिजिटल केंद्र खोले गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गांव में संचालित इन केंद्रों के माध्यम से अब ग्रामीणों को बैंकिंग और शासकीय सेवाएं उनके घर के पास ही मिल रही हैं। इससे शहर जाने की जरूरत कम हुई है और समय के साथ खर्च की भी बचत हो रही है। अटल डिजिटल केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को बैकिंग सेवाएं, बिजली बिल जमा, डीटीएच रिचार्ज, महतारी वंदन योजना की राशि आहरण, श्रम कार्ड…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना जिले के दो मासूम बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। इस योजना के माध्यम से बागबाहरा विकासखंड के दो छोटे बच्चे काव्या यादव उम्र 2 वर्ष और गुनीत बघेल उम्र 4 वर्ष को जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति मिली और उन्हें नया जीवन मिला। यह शहरी चिरायु टीम की सजगता और तत्परता का परिणाम रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में टीम लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी भ्रमण के दौरान…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ विषय पर पेंटिंग बनाएंगे छत्तीसगढ़ राज्य के सुविख्यात चित्रकारगण। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास में मिलने आए कलाकारों को उनके सामाजिक कार्यों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के हिंसक कार्यों को बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा न सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे भारत में प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि लोग जान सकें कि उनके कारण छत्तीसगढ़ ने क्या नहीं खोया है। इस दौरान ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. अंकुश देवांगन, सुप्रसिद्ध चित्रकार रोहिणी पाटणकर, प्रवीण कालमेघ, गुंजन शर्मा तथा तरुण धोटे उपस्थित थे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शहर में “विजुअल पुलिसिंग” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उन स्थानों पर लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है, जहां अड्डेबाजी और खुले में शराब सेवन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों से सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शाम के समय पुलिस मुख्य मार्केट, चौंक-चौराहों और आडेबाजी के इलाकों में दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार 18 मार्च को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पहाड़ मंदिर एवं टीवी टावर क्षेत्र में पुलिस द्वारा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर के बाद अब सरगुजा में हो रहे खेल आयोजन (सरगुजा ओलंपिक) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार गारंटी दे कि बस्तर जैसा घोटाला सरगुजा ओलंपिक में नहीं होगा. इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा, वो हमें हमें नसीहत दे, यह शोभा नहीं देता. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में आज से शुरू हो रहे सरगुजा ओलंपिक को लेकर कहा कि मार्च-अप्रैल की गर्मी में आयोजन कर सरकार युवाओं को…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने जिले में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत सम्पूर्ण गरियाबंद जिले को 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में उक्त अवधि में अधिनियम के अन्तर्गत सक्षम अधिकारी के पूर्वानुमति बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रायोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा। लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सम्पूर्ण जिले में तथा नगर पालिक परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल…

Read More

नई सोच के साथ 25 एकड़ में बहुफसली लेकर बने उन्नत किसान publicuwatch24.-रायपुर। बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया रूप दे रहा है, जो मिट्टी के स्वास्थ्य, लचीलेपन और उपज को बढ़ावा देती है। श्री मुकेश कुजूर पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक टिकाऊ कृषि सिद्धांतों के साथ जोड़ता है-यह दर्शाता है कि प्रकृति के साथ खेती करना न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि लाभदायक, जलवायु-अनुकूल खेती का भविष्य भी है। जशपुर जिला के विकास खंड बगीचा के ग्राम पंचायत भीतघरा के प्रगतिशील किसान मुकेश कुजूर जैसे किसान बहु-फसली खेती के माध्यम से आय दोगुनी कर सफलता का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तब मानी जाती है जब उसकी महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने लगें। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक और संवेदनशील पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह योजना आज लाखों महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, आर्थिक संबल और नई उम्मीदों का संचार कर रही है। महतारी वंदन योजना केवल हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के…

Read More

*युवाओं को निष्पक्ष और विश्वसनीय भर्ती प्रणाली देना सरकार का लक्ष्य – मुख्यमंत्री* *अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री श्री साय* Publicuwatch 24.com – रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी। विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित भर्ती प्रणाली…

Read More