publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर के बाद अब सरगुजा में हो रहे खेल आयोजन (सरगुजा ओलंपिक) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार गारंटी दे कि बस्तर जैसा घोटाला सरगुजा ओलंपिक में नहीं होगा. इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा, वो हमें हमें नसीहत दे, यह शोभा नहीं देता. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में आज से शुरू हो रहे सरगुजा ओलंपिक को लेकर कहा कि मार्च-अप्रैल की गर्मी में आयोजन कर सरकार युवाओं को सजा दे रही है. ऐसे खेल का आयोजन ठंड में किया जाता है. अभी प्रदेश में परीक्षाएं चल रही हैं, युवा कैसे शामिल होंगे? सरकार गारंटी दे कि बस्तर जैसे सरगुजा ओलंपिक में घोटाले नहीं होंगे. जनता की गाढ़ी कमाई में घोटाले के लिए आयोजन हो रहा है.
वहीं सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में बैज के बयान पर कहा कि आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को मौका दिया है. आज सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ है. तीन दिनों का संभाग स्तरीय आयोजन है. इसके अलावा अंबिकापुर में कृषक सम्मेलन का आयोजन है. क्षेत्र भर के किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे. कुदरगढ़ महोत्सव का भी आयोजन है.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
