Author: Publicuwatch Auther

5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में धमतरी जिले के सुदूर आदिवासी एवं वनांचल विकासखंड नगरी के विशेष प्रतिभावान स्कूली बच्चों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा और उपलब्धियों पर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस समूह में शामिल 22 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए हुआ है, जबकि पांच बच्चों ने स्पोकन इंग्लिश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। क्षेत्र की विशेष प्रतिभा एआई वीडियो क्रिएटर सातवीं कक्षा की छात्रा कुमारी गरिमा साहू द्वारा तैयार…

Read More

खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देशभर से 9 खेल विधाओं में 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 2500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय आयोजन की आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। ट्रेवर्ल्स संचालक ने अपनी गाड़ी में फर्जी तरीके से पुलिस लिखवा लिया था। जिसमें बाउंसरों को बैठाकर घूमने भेज दिया। गाड़ी में सवार बाउंसर ने रौब दिखाते हुए वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कार्पियो के आगे और पीछे पुलिस लिखी थी, उसमें तीन से चार बाउंसर सवार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, चंपारण चौक के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शख्स वाहन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। देश-प्रदेश के नक्सलवाद की समाप्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी. इसके साथ कहा कि पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प पूरा होने की ओर है. छत्तीसगढ़ बनने के बाद विकास की किरणें पहुंचीं, लेकिन नक्सलवाद अवरोध बना रहा. नक्सलवाद खत्म होने के बाद प्रदेश तेजी से विकसित राज्य बनेगा. सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचेगी. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में मिडिल ईस्ट युद्ध पर विपक्ष की राजनीति को लेकर कहा कि हर स्थिति का सामना करने के लिए देश…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कभी-कभी एक कक्षा में उठाया गया छोटा-सा हाथ जिंदगी की दिशा बदल देता है। साल 2022 में, जब एक खेल शिक्षक ने छात्रों से अलग-अलग खेल चुनने को कहा, तब 11 वर्षीय अंजलि मुंडा ने चुपचाप तैराकी को चुना। एक ऐसा खेल जिसे वह सिर्फ पानी में खेलने के वाले खेल के रूप में जानती थीं। चार साल बाद, ओडिशा की यह किशोरी इतिहास रच चुकी है और रायपुर में जारी पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता बन गई है। ओडिशा के जाजपुर जिले के गहिरागड़िया गांव (भुवनेश्वर से लगभग 100 किमी दूर)…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, छत्तीसगढ़ भवन एवं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में गैस की उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली के संबंध में ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को विगत माह की कुल खपत के अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही एलपीजी प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिवस तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिवस के भीतर एलपीजी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र की पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आंधी -तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैँ. अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों से बकाया राशि जल्दी जमा करवाने निर्देशित किया है. अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जारी किये जाने…

Read More

Publicuwatch 24.com- रायपुर l यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा सम्मानित ‘ग्लोबल यूथ इनोवेटर’ और ‘एलियन इनोवेशंस’ के 21 वर्षीय संस्थापक रवि किरण ने छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में उनके साथ स्टार्टअप में ऑपरेशंस और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी संभाल रहीं हर्षिता भी उपस्थित थीं। विशेष बात यह है कि ये दोनों ही युवा अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ इस नवाचार के जरिए समाज में बदलाव ला रहे हैं। इस अहम मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों (PwDs) को सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन को अधिक स्वतंत्र व सुलभ बनाने के…

Read More