publicuwatch24.-बिलासपुर। ट्रेवर्ल्स संचालक ने अपनी गाड़ी में फर्जी तरीके से पुलिस लिखवा लिया था। जिसमें बाउंसरों को बैठाकर घूमने भेज दिया। गाड़ी में सवार बाउंसर ने रौब दिखाते हुए वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कार्पियो के आगे और पीछे पुलिस लिखी थी, उसमें तीन से चार बाउंसर सवार होकर घूमते दिख रहे हैं।
वीडियो में बाउंसर खुद को पुलिस अफसर बताकर रौब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। किसी ने यह वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह को भेज दिया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और स्कार्पियो की तलाश कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि पहले यह गाड़ी पुलिस लाइन में किराए पर चलती थी। उसी समय कोतवाली क्षेत्र के करबला निवासी विरेन्द्र जैन पिता प्रवीण कुमार जैन गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस लिखवा लिया था। पुलिस ने स्कार्पियो की तलाश कर उसे जब्त कर लिया। वहीं, ट्रेवर्ल्स संचालक विरेंद्र जैन को पकड़कर थाने ले आई।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
